फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ीीीी

ीीीी

Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ीीीी
गांव धर्मपुरा के सरपंच की जेब से जेबकतरों ने निकाले साढ़े 15 हजार रुपये
विज्ञापन

ओढां। डबवाली में शनिवार को आयोजित हुई भाजपा की ‘जीये जवान-जीये किसान’ रैली कुछ लोगों को महंगी पड़ी। रैली में जेब तराशों ने खूब चांदी कूटी। शिकार हुए लोग अपने पैसों को लेकर कम, जबकि दस्तावेजों को लेकर अधिक चिंता में देखे गए। गांव धर्मपुरा के सरपंच वीर सिंह ने बताया कि वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली में गए हुए थे। जब वे रैली में मशगूल थे तो मौका पाकर किसी न उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। कुछ देर बाद पता चलते ही सरपंच ने काफी दौड़-धूप की। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सरपंच के अनुसार पर्स में साढ़े 15 हजार रुपये की नकदी, आधार व पैन कार्ड सहित काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। वहीं जेबकाटों का अगला निशाना पक्का शहीदां के सरपंच अमृतपाल सिंह बने। जेबकाटों ने उनकी जेब से भी पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 20 हजार रूपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। सरपंच के साथी के साथ भी यही कुछ हुआ। उसकी जेब से भी एक हजार रुपये की नकदी उड़ा ली गई। उधर गांव धर्मपुरा से भाजपा के कालांवाली मंडल उपाध्यक्ष गुरदास सिंह को भी जेबकाटों ने निशाना बनाया। गुरदास सिंह के पर्स में 1400 रुपये की नकदी थी। जेबकाट पर्स से नकदी निकालकर पर्स व अन्य दस्तावेज बाहर खड़ी बसों के निकट फेंक गए। गुरदास सिंह ने बताया कि बस चालकों ने पर्स में रखे कार्ड के आधार पर उसे सूचना दी। वहीं गांव चौटाला से भी एक व्यक्ति की जेब से 3 हजार रुपये की नकदी उड़ाए जाने की सूचना मिली है। पीड़ितों ने बताया कि नकदी तो गई, लेकिन दस्तावेज मिल जाएं तो गनीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed