{"_id":"5aa304654f1c1b01768b4827","slug":"161520632933-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फॉलोअप 5555","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फॉलोअप 5555
Updated Sat, 10 Mar 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला खबर का असर
ऑटो चालकों से वसूली की खबर छपने के बाद जागा विभाग ---
बस अड्डे का ठेका निरस्त, दोबारा छोड़ा जाएगा
- वसूली के विरोध में ऑटो चालकों ने डीएसपी कार्यालय को घेरा
- रेलवे स्टेशन पर वसूली करने वालों के खिलाफ सोमवार तक कार्रवाई न होने पर हरियाणा प्रदेश के ऑटो रिक्शा कल्याण संघ ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
- डीएसपी बोले - मामले की जांच कर दी है शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के ऑटो चालकों से अवैध वसूली के विरोध में शुक्रवार को ऑटो रिक्शा कल्याण संघ से जुडे़ पदाधिकारियों व ऑटो चालकों ने एसपी व डीएसी कार्यालय का घेराव किया। 12 मार्च को प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। उधर खबर पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज के महा प्रबंधक ने बस अड्डे पर चल रहे ठेके को निरस्त कर दिया। अब नये सिरे से ठेका छोड़ा जाएगा।
अमर उजाला ने 9 मार्च के अंक में माई सिटी के पेज एक पर बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों से वसूली से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। खबर में बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर ठेके की आड़ में चल रही अवैध वसूली का खुलासा किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार की पूर्व में भी कई बार शिकायत मिली थी। जिसके कारण ठेके को निरस्त कर दिया गया। ठेकेदार समय पर रुपया भी जमा नहीं करा पा रहा था। अब नये सिरे से ठेका छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उधर हरियाणा के ऑटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तसवीर सिंह टांक के नेतृत्व में पदाधिकारी एसपी व डीएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने डीएसपी ट्रैफिक से वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जल्द कार्रवाई न होने पर 12 मार्च को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी।
किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी अवैध वसूली
रोडवेज महाप्रबंधक का कहना है कि ठेके के नाम पर अवैध रुप से वसूली किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। नये सिरे से ठेका छोड़ा जाएगा।
होगा बड़ा आंदोलन : तसवीर टांक
ऑटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तसवीर सिंह टांक का कहना है कि पिछले काफी समय से ऑटो चालकों से वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मगर अब वसूली करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। डीएसपी के यहां पहुंचने वालों में जिला सेक्रेट्री जगदीप, जिला प्रधान विक्की पहलवान, प्रदेश महासचिव जगदीप नांदल आदि शामिल रहे।
जांच कर दी गई शुरू
डीएसपी ट्रैफिक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि वसूली की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि वसूली पाई जाती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।