फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हिसार से जींद जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाने की तैयारी

हिसार से जींद जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाने की तैयारी

Wed, 14 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
हिसार से जींद जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाने की तैयारी
नारनौंद (हिसार)।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली को लेकर जाटों के साथ सहमति होने के बाद भी छाए बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनेलो, कांग्रेस, दलील संगठनों के साथ कर्मचारी वर्ग भी इस रैली के विरोध करने पर तुले हुए हैं। रैली को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सीआरपीएफ, आरएएफ और सीमा सुरक्षा बल के जवानों को को तैनात कर जींद जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस नाके लगाने की तैयारी कर ली गई हैं।
इसको लेकर आरएएफ की टीम ने नारनौंद कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शरारती तत्वों से सावधान रहने व उनकी पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलवाया। सभी नाकों पर चार से छह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और सुरक्षा के लिए जिले के एसपी सहित डीएसपी भी तैनात रहेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीएसपी नारनौंद के साथ रोडवेज के जीएम सुरेंद्र दूहन और थाना प्रभारी साधुराम के साथ नायब तहसीलदार हवासिंह भांभू को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नारनौंद क्षेत्र में सात जगहों पर लगेंगे नाके
पुलिस ने सुरक्षा को लेकर नारनौंद क्षेत्र में सात जगहों पर पुलिस नाके लगाने का निर्णय लिया है। इनमें हांसी-जींद मार्ग पर गांव राजथल, माजरा प्याऊ, भैणी अमीरपुर, जींद-बरवाला मार्ग पर खेड़ी चौपटा और मिर्चपुर में पुलिस नाके लगाए जाएंगे। वहीं भिवानी-जींद मार्ग पर गांव बास और खांडाखेड़ी में पुलिस नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed