फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेयजल-सीवरेज समस्या का समाधान नहीं, पार्षद आज से देंगे धरना

पेयजल-सीवरेज समस्या का समाधान नहीं, पार्षद आज से देंगे धरना

Mon, 12 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पेयजल-सीवरेज समस्या का समाधान नहीं, पार्षद आज से देंगे धरना
पेयजल-सीवरेज समस्या का समाधान नहीं, पार्षद आज से देंगे धरना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर पार्षद शहर में ठप पड़ी सीवरेज व पेयजल व्यवस्था के विरोध में आज से जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना शुरू करेंगे। सोमवार को पार्षदों द्वारा समाधान के लिए दिया गया पांच दिन का समय पूरा हो जाएगा लेकिन विभाग ने किसी भी वार्ड की सुध अब तक नहीं ली है। इससे पार्षदों में विभाग व प्रशासन के खिलाफ रोष है। गत सात मार्च को शहर के 11 पार्षदों ने नई अनाज मंडी का निरीक्षण करने आए कृषि विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की मौजूदगी में उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था।

वार्ड दो पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि शहर के लगभग सभी वार्डों में पिछले काफी समय से सीवरेज व पेयजल व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इस संबंध में कई दफा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी अभिलक्ष लिखी की मौजूदगी में शहर के 11 पार्षदों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में 11 फरवरी तक सभी वार्डों की समस्याओं का समाधान न होने पर 12 फरवरी से धरना व भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब तक वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और इसी विरोध में सुबह दस बजे पार्षद उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना देंगे। उन्होंने बताया कि अब जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बजट न होने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed