फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16 students of MDU will go to Israel for job

Rohtak News: एमडीयू के 16 विद्यार्थी नौकरी के लिए जाएंगे इजराइल

Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
16 students of MDU will go to Israel for job
एमडीयू के यूआईईटी में विजिट करता इजराइली दल। स्रोत: एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 16 जनवरी से इजराइल में नौकरी करने के इच्छुक हरियाणा के युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस सिलसिले में इजराइली दल ने यूआईईटी का दौरा किया व ट्रेनिंग संबंधित व्यवस्था जा जायजा लिया। यूआईईटी के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने इजराइल दल का स्वागत करते हुए इजराइल जाने वाले युवाओं के लिए प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।
विज्ञापन

यूआईईटी की वर्कशाॅप में वर्कशाप मैनेजर एवं इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के कंवीनर राजकुमार व को-कंवीनर डाॅ. ईशा की देखरेख में नौकरी के लिए इजराइल जाने वाले युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्कशाप मैनेजर राजकुमार को-कंवीनर डाॅ. ईशा ने इजराइली दल को ट्रेनिंग कार्यक्रम का विस्तार से ब्योरा दिया व वर्कशाप में ट्रेनिंग के लिए बनाए गई जगहों का दौरा कराया।इजराइली दल में मार्गेरिटा, इजाक, इफात, एरिइल समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। इजराइली दल के सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की बारीकियां जानी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के जिन युवाओं का इजराइल में नौकरी के लिए आवेदन स्वीकार हुआ है, उन्हें एमडीयू के यूआईईटी में प्रशिक्षण देकर कौशलयुक्त बनाकर इजराइल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed