{"_id":"6192aee7c92061447201ac76","slug":"16-new-cases-of-dengue-larvae-found-at-37-places-rohtak-news-rtk6299486124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 16 नए केस, 37 जगह मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 16 नए केस, 37 जगह मिला लार्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में सोमवार को 16 नए केसों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू का आंकड़ा 345 पहुंच गया है। इसके अलावा 37 जगह मच्छर का लार्वा मिला है। वहीं, सोमवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में डेंगू के 16 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसमें सांघी, रुड़की, गिरावड़, निगाना, किलोई, शास्त्री नगर, सैनीवास, बड़ा बाजार, सैनीपुरा, सराय मोहल्ला, शिवाजी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, सूर्या नगर, सांपला, शास्त्री नगर हिसार रोड व मॉडल टाउन का एक-एक केस शामिल है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लार्वा विरोधी अभियान चलाए हुए है। इसके तहत लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस देने के साथ जागरूक किया जा रहा है।
जल स्रोतों की जांच के दौरान 37 घरों में लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें किला मोहल्ला, नेहरू कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, गुरुनानक पुरा, झंग कॉलोनी, सेक्टर-एक हाउसिंग बोर्ड, कमला नगर, टेक नगर, शीतल नगर शामिल है। साथ ही 72 घंटे बाद दोबारा से लार्वा मिलने पर जुर्माना किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि लार्वा विरोधी अभियान जारी है। डेंगू मरीज के घर व आसपास बुखार के मरीजों का भी पता लगाया जा रहा है। जिले में डेंगू के 345 केस दर्ज किए गए हैं। जोनल एंटोमोलोजिस्ट सुमित व इंसेक्ट कलेक्टर प्रदीप कुमार ने उप स्वास्थ्य केंद्र टिटोली का दौरा किया। यहां मच्छरों के पनपने की वजह तलाशने का प्रयास किया गया। डॉ. सुधीर कुमार कि देखरेख में सांघी में फॉगिंग कराई गई। मंगलवार को जोनल एंटोमोलोजिस्ट यूनिट सांपला का दौरा करेगी। यह यूनिट आमजन को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास करेगी।