फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए एमडीयू कल जारी करेगा वर्क आर्डर

सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए एमडीयू कल जारी करेगा वर्क आर्डर

Sat, 01 Jun 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए एमडीयू कल जारी करेगा वर्क आर्डर
रोहतक। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पीजी कोर्स में सेंट्रलाइज दाखिले को लेकर तैयारी हो गई है। कला संकाय व अन्य विषयों की प्रवेश प्रक्रिया संभाल रहे एमडीयू ने कंपनी को वर्क ऑर्डर देने की तैयारी कर ली है। ऑर्डर एक जून को दिया जा सकता है। एमडीयू का शेड्यूल जारी होने के बाद विज्ञान संकाय के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

विवि में अपने स्तर पर दाखिले करेगा केयू प्रशासन
कुरुक्षेत्र विवि ने खुद को सेंट्रलाइज दाखिला प्रक्रिया से अलग कर लिया है। इस संबंध में शुक्रवार देर शाम कुरुक्षेत्र विवि में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके तहत विवि इस बार केवल दूसरे विवि के लिए ही विज्ञान संकाय के दाखिले करेगा। यही नहीं विज्ञान संकाय के साथ एमडीयू के बजाय कला संकाय के लिए भी केयू प्रशासन अपने स्तर पर ही विवि में दाखिले करेगा।
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में खुलेगा पोर्टल
सेंट्रलाइज दाखिला प्रक्रिया के तहत पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए एमडीयू अपना पोर्टल जून के पहले सप्ताह में ओपन कर देगा। इसके तहत एक जून को कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाना है। पोर्टल में दाखिले से संबंधित पूरा ब्योरा, फीस, आवेदन की अंतिम तिथि व देरी शुल्क सरीखी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया सत्र चल रहा 15 दिन लेट
पीजी कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया इस बार लटकी हुई है। नया सत्र करीब 15 दिन देरी से चल रहा है। पिछले वर्ष 25 मई को दाखिले के लिए पोर्टल ओपन हो गया था। इस बार अब तक वर्क ऑर्डर की ही तैयारी चल रही है। शनिवार को वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद जून में पहले सप्ताह में पोर्टल खुलने की उम्मीद है।


सेंट्रलाइज दाखिला प्रक्रिया को लेकर तैयारी हो गई है। एमडीयू कला संकाय व अन्य विषयों का अपना वर्क ऑर्डर शनिवार को जारी कर देगा। इसके बाद कुरुक्षेत्र विवि विज्ञान संकाय की प्रक्रिया शुरू करेगा। कुरुक्षेत्र विवि ने खुद को सेंट्रलाइज दाखिला प्रक्रिया से अलग करते हुए कला व विज्ञान संकाय में अपने स्तर पर दाखिले करने का फैसला लिया है। इस बार वह दूसरे विवि व कालेजों के लिए दाखिला प्रक्रिया चलाएगा।
-प्रो. जगदीश नांदल, कोर्डिनेटर, सेंट्रलाइज आनलाइन एडमिशन कमेटी, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed