फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आरोपी बीईओ की तलाश में राजस्थान पहुंची रेवाड़ी पुलिस

आरोपी बीईओ की तलाश में राजस्थान पहुंची रेवाड़ी पुलिस

Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
आरोपी बीईओ की तलाश में राजस्थान पहुंची रेवाड़ी पुलिस
रेवाड़ी। नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा पेपर लीक के आरोपी बीईओ राजीव भुटानी की तलाश में रेवाड़ी पुलिस ने राजस्थान के में छापमारी की है। आरोपी की महेंद्रगढ़ तक लोकेशन मिलने के बाद आगे लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान के हरियाणा से सटे एरिया में छापा मारा।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित हुई नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हो गया था। इस केस में अब तक दस लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की छह टीम लगातार अलग अलग एरिया में छापामारी कर रही है। इस केस के आरोपी बीईओ राजीव भुटानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने महेंद्रगढ़ में छापा मारा था। इसके बाद से आरोपी की मोबाइल लोकेशन नहीं मिल पा रही। महेंद्रगढ़ जिला राजस्थान से सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने जांच का दायरा राजस्थान तक बढ़ा दिया है। पुलिस की एक टीम ने राजस्थान में छापा मारा। पुलिस की टीम अन्य आरोपी सतीश राठी को गिरफ्तार करने के लिए भी प्रयास कर रही है। जिसमें अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस केस में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों का पांच दिन का रिमांड शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा। जिसमें पुलिस आरोपियों को दोबारा से रिमांड पर लेने के लिए पक्ष रखेगी। हिसार जिले के भैणी अमीरपुर निवासी अखिल, हांसी निवासी पंकज, बास निवासी निदेश व करनाल एसएस कर्मी राजकुमार उर्फ राजू व सुपरवाइजर जसबीर सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी बूरे निवासी दीपक, भैणी अमीरपुर निवासी कृष्ण, ददई निवासी रविश, बलियर निवासी कुलदीप व गुमीना निवासी जयबीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed