फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   153 complaints came in Samadhan Camp, most related to ADC office

Rohtak News: समाधान शिविर में आईं 153 शिकायतें, सबसे ज्यादा एडीसी कार्यालय से जुड़ी

Mon, 01 Jul 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
153 complaints came in Samadhan Camp, most related to ADC office
रोहतक। दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को लगे समाधान शिविर में 153 शिकायतें आईं, इसमें सबसे ज्यादा एडीसी कार्यालय से जुड़ी 91 शिकायतें हैं। जबकि नगर निगम से 22 शिकायतें जुड़ी हैं। डीसी अजय कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि तत्काल शिकायतों का निपटारा करें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि लघु सचिवालय स्थित सभागार में हर कार्य दिवस को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को शिविर में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, एसडीएम आशीष कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा व नगराधीश अंकित कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी। एडीसी कार्यालय से जुड़ी 91, नगर निगम की 22, समाज कल्याण विभाग की सात, पुलिस से जुड़ी चार, डीआरओ से जुड़ी पांच और 24 अन्य शिकायतें रहीं। शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed