{"_id":"5cb25853bdec2214645387ba","slug":"151555191891-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा पाने के लिए आज लिखित परीक्षा परीक्षा देंगे जिले के लगभग 5500 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा पाने के लिए आज लिखित परीक्षा परीक्षा देंगे जिले के लगभग 5500 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। प्रदेश भर में नियम 134 ए के तहत दाखिला पाने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत रविवार को प्रवेश परीक्षा होगी। इस प्रवेश परीक्षा में नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले जिले के लगभग पांच हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में रोहतक ब्लॉक के अभ्यर्थियों के लिए शहर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर कक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के चलते दूसरी से आठवीं कक्षा तक कक्षावार परीक्षा केंद्र व नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अलग परीक्षा केंद्र बना है। इस परीक्षा सुबह नौ बजे से ही प्रवेश शुरू हो जाएगा। यह परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सभी सभी केंद्रों पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
ये बनें हैं परीक्षा केंद्र
कक्षा परीक्षा केंद्र
दूसरी राजकीय कन्या विद्यालय, मॉडल टाउन
तीसरी राजकीय विद्यालय, सुखपुरा चौक
चौथी राजकीय विद्यालय, सेक्टर 2,3,4
पांचवीं सैनी कन्या विद्यालय
छठी राजकीय विद्यालय, भिवानी रोड़
सातवीं राजकीय कन्या विद्यालय, गांधी कैंप
आठवीं राजकीय कन्या विद्यालय, हिसार रोड
नौवीं से बारहवीं राजकीय विद्यालय, गांधी नगर
ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी नहीं बैठेंगे परीक्षा में
- नियम 134ए के नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि रविवार को होने वाली नियम 134ए की परीक्षा में ग्यारहवीं कक्षा के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा का परिमाण नहीं आने के कारण ये विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर मुख्य गेट पर ही जांचे जाएंगे दस्तावेज
नियम 134 ए के नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। इस दौरान हर परीक्षा केंद्र पर दो से तीन कर्मचारी परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर तैनात रहेंगे। ये कर्मचारी अभ्यर्थियों के जाति व आय प्रमाण पत्रों के साथ साथ अन्य जरूरी दस्तावेज भी जांचेंगे।
विज्ञापन
ये जरूरी दस्तावेज लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी :
- नियम 134 ए ऑनलाइन आवेदन फार्म, पुराने स्कूल से सत्यापित फोटो के साथ
- ओरिजनल फार्म
- जन्म प्रमाण पत्र
- हरियाणा रिहायसी प्रमाण पत्र
- इक्नामिक विकर सेक्शन का प्रमाण पत्र (छह माह से पुराना न हो)/ बीपीएल कार्ड
- आधार कार्ड