{"_id":"5cb0fa9fbdec221431497ece","slug":"151555102367-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर मीटर लगवाने की बात लिखकर दें तो दो घंटे में होने लगेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर मीटर लगवाने की बात लिखकर दें तो दो घंटे में होने लगेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। खेड़ी साध में बिजली मीटर घरों से बाहर लगाने गई बिजली निगम टीम से अभद्रता व धक्कामुक्की के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के चलते शुक्रवार को तमाम लोगों ने एसई से मुलाकात की। उनका कहना था कि अभद्रता व धक्कामुक्की के आरोप निराधार हैं। लोगों ने तो सिर्फ मीटर बाहर लगाने के आदेश की प्रति दिखाने को कहा था। यही नहीं, अब बिजली की सप्लाई बहुत कम हो गई है इससे काफी परेशानी हो रही है। एसई ने कहा कि गांव के प्रमुख लोग लिखकर दें कि सभी घरों से बाहर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाएंगे तो दो घंटे में ही 24 घंटे की सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
मंगलवार को बिजली निगम की टीम खेड़ी साध में घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर पोल पर लगाने गई थी। सौंठ चौपाल इलाके में टीम के साथ एकजुट लोगों ने अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की कर की। जब मौके अधिकारी पहुंचे तो टीम सुरक्षित लौटकर आई। एसडीओ ने गांव के पवन, नरेश व अशोक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इसके बाद न सिर्फ पुलिस गांव में पहुंची वहीं बिजली निगम ने बिजली सप्लाई भी बहुत कम कर दी। गर्मी में बिजली सप्लाई नहीं मिलने से परेशान लोग शुक्रवार को राजीव गांधी विद्युत सदन में एसई से मिलने पहुंचे। लोगों ने बताया कि गांव के लोगों ने टीम के साथ कोई अभद्रता व धक्कामुक्की नहीं की। लोगों ने टीम से कहा था कि वह उस अधिकारी का आदेश दिखाए जिसके चलते वह मीटर बाहर लगाने के लिए आए हैं। पुलिस गांव में पहुंच रही है, जिससे तीनों के परिवार काफी परेशान है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में बिजली की सप्लाई बहुत कम हो रही है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एसई एसके बंसल ने कहा कि खेड़ी साध में बिजली चोरी काफी हो रही है, जिससे विभाग को नुकसान हो रहा है। गांव के मुखिया लिखकर दें कि सभी अपने घरों के अंदर लगे मीटर बिना किसी विरोध के बाहर पोल पर लगवाएंगे। जैसे ही लिखकर मिल जाएगी वैसे ही दो घंटे के अंदर 24 घंटे के लिए बिजली सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी। एसई से मिलने वालों में देवेंद्र, कौरा, जितेंद्र खले, सतीश, हरके, जग्गो, राम, सुखबीर, दिलावर, रामप्रसाद, धर्मबीर, रणबीर, संजीव, संजय, ओमप्रकाश, मनजीत, सुरजीत, मुकेश, मेहताब, कृष्ण आदि हैं।