फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गली ट्यूबवेल वाली में पेयजल पाइप लीकेज होने से मकानों में आई दरारें

गली ट्यूबवेल वाली में पेयजल पाइप लीकेज होने से मकानों में आई दरारें

Fri, 24 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गली ट्यूबवेल वाली में पेयजल पाइप लीकेज होने से मकानों में आई दरारें
पेयजल पाइप लीकेज होने से गली ट्यूबवेल वाली के मकानों में आई दरारें
विज्ञापन

सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित गली ट्यूबवेल वाली में पेयजल पाइप लीकेज होने के कारण काफी मकानों में दरारें आ गई हैं। पाइप से सटे मकानों की तो बहुत बुरी हालत हो गई है। इन मकानों की नींव नीचे धंसती जा रही है। इससे मकानों में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। गली के लोगों ने कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत देकर पेयजल पाइप बदलने की मांग की। इसके बाद बुधवार को कर्मचारी आए और गड्ढा खोदकर पाइप की लीकेज को देखकर चले गए। गलीवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से पाइप लाइन बदलने को कहा तो कर्मी बोले की उनके पास नई पाइप नहीं है। बाजार से पाइप खरीदकर ले आओ तो जल्दी काम हो जाएगा।
गलीवासी वेद प्रकाश, प्रेम प्रकाश, नंदलाल, संत लाल, राज कुमार , चंद्र मोहन व किशोरी लाल ने बताया कि एक माह से उनके मकानों की दीवारों में दरारें आने शुरू हो गई थी। पहले तो दरारें आने का कारण साफ नहीं हुआ लेकिन बाद में पता चला कि गली के बीच से होकर जा रही पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पानी मकान की नींव में जा रहा है जिससे दीवारों में दरारें पड़ रही हैं। इसके बाद उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में बताया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। चार दिन पहले एकदम से दरारें बड़ी हो गई और मकान की नींव नीचे धंसनी शुरू हो गई। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जाकर शिकायत देकर अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया। बुधवार को विभाग के कर्मचारी गली में आए और गड्ढा खोदकर पाइप लाइन की जांच की। इससे पता चला कि पाइप कई जगहों से लीकेज कर रही है। गलीवासियों का कहना है कि कर्मचारियों ने उनसे कहा कि वे स्वयं बाजार से नई पाइप ले आएं जल्दी काम हो जाएगा, विभाग के पास नई पाइप उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

सुविधाएं देना विभाग की जिम्मेवारी
हम लोग विभाग को पानी का बिल भरते हैं। इसलिए पेजयल व पाइप लाइन बदलने की जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य विभाग की बनती है। सरकार की ओर विभाग को हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जाता है। ऐसे में लोग खुद अपने पैसों से बाजार से नई पाइप खरीदकर लाएं ये बात ठीक नहीं। विभाग पानी की कीमत वसूलता है तो पाइप भी उसे ही डालनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश, गली वासी।
बॉक्स
------------
25 साल पहले ये पाइप लाइन डाली गई थी। पुरानी होने की वजह से पाइप लीकेज होनी शुरू हो गई । गली वासियों ने पाइप लीकेज के बारे में बताया तो मैंने तुरंत विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने कर्मचारी भेजकर खुदाई करके पाइप लाइन चैक की। ट्यूबवेल वाली गली सहित कई गलियों में नई पाइप लाइन डालने का टेंडर जारी हो चुका है। शुक्रवार सुबह लीकेज हुई पाइप की जगह नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा। गली में चार इंची पाइप लाइन डाली जाएगी।

अमित सोनी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 19।
बॉक्स
---------------
पाइन लाइन लीकेज की शिकायत मिलते ही ट्यूबवेल वाली गली में नई पाइप लाइन डालने के निर्देश जेई को दे दिए हैं। गली में लोहे की डीआई पाइप लाइन डाली जाएगी जो काफी मजबूत होती है। अगर किसी कर्मचारी ने गली वासियों को खुद ही बाजार से नई पाइप लेकर आने को कहा तो ये बिलकुल भी उचित नहीं है। आज ही शाम को पाइप गली में पहुंचा दी जाएगी और दो दिनों के अंदर नई पाइप लाइन डाल दी जाएगी।
एनआर राणा, एसडीओ जनस्वास्थय विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed