{"_id":"5aa44b934f1c1bbf088b4890","slug":"151520716691-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में हाईटेक हुई नकल, सचिव बोले, हमारे पास नहीं हैं जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में हाईटेक हुई नकल, सचिव बोले, हमारे पास नहीं हैं जैमर
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में हाईटेक हुई नकल, सचिव बोले, हमारे पास नहीं हैं जैमर
- ड्यूटी में कोताही बरतने वालों को सचिव ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
विकास सैनी
रोहतक।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकना अधिकारियों के लिए सिर दर्द बन गया है। एआईपीएमटी में हाईटेक तरीके से की गई नकल का असर बोर्ड परीक्षा में साफ नजर आ रहा है। दसवीं व बारहवीं कक्षा के परीक्षार्थी मोबाइल व ब्लू टूथ के जरिए पास होने का प्रयास कर रहे हैं। यह हम नहीं खुद बोर्ड अधिकारियों की पकड़ में आए मामले कह रहे हैं। बोर्ड के पास हाईटेक नकल को रोकने के उपाय तक नहीं हैं। बोर्ड सचिव ने प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने में असमर्थता जाहिर की है।
प्रदेश में नकल रहित परीक्षा को लेकर बोर्ड जी जान लड़ाने का दावा कर रहा है। उड़ने दस्ते, स्पेशल टास्क फोर्स व प्रशासनिक अमला भी इसमें सहयोग दे रहा है। इसके बावजूद नकलचियों पर लगाम नहीं कस पा रही है। परीक्षार्थी हाईटेक तरीके से नकल कर रहे हैं। पिछले चार दिनों में ऐसे मामले बोर्ड अधिकारियों के समक्ष आए हैं। रोहतक में भारती कन्या स्कूल में बने परीक्षा केंद्र शनिवार को एक परीक्षार्थी मोबाइल के साथ पकड़ा गया है। मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींच कर उसे आउट करने की तैयारी में था। यही नहीं बोर्ड फ्लाइंग के अधिकारियों ने ब्लू टूथ से परीक्षा में नकल कर रहे एक विद्यार्थी की भी यूएमसी बनाई है। ऐसे मामले शिक्षा विभाग व बोर्ड दोनों का सिर दर्द बने हुए हैं। इन पर नकेल कसना अधिकारियों के लिए मुश्किल नजर आ रहा है। इसकी बड़ी वजह बोर्ड के पास प्रदेश भर में परीक्षा केंद्रों के लिए जैमर या अन्य कोई व्यवस्था का नहीं होना है। ऐसे में साफ है कि बोर्ड को हाईटेक नकल रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी होगी।
दो पर्यवेक्षकों को किया कार्यभार मुक्त
अतिरिक्त उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडाना की सुपरवाइजर चंद्रकला को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया है। संस्कृत अध्यापिका को तुरंत प्रभाव से परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी रोहतक ने परीक्षा केंद्र भारती कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक-31 (बी-01) में मोबाइल से फोटो खींच रहे छात्र को पकड़ा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन पहुंचने के चलते पर्यवेक्षक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए कार्यभार मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए यह है जरूरी
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान नियमित विद्यार्थियों के लिए विद्यालय की यूनिफार्म पहनना अनिवार्य है। यूनिफार्म के साथ विद्यालय का पहचान-पत्र भी रखना जरूरी है। एडमिट कार्ड पर रंगीन फोटो लगाकर सत्यापित करवाना होगा। इस संदर्भ में किसी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं होगी। विद्यार्थियों की पहचान के लिए आधार कार्ड भी जांचे जा रहे हैं।
छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने परीक्षा अधीक्षक संजय कुमार की शिकायत पर एक विद्यार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। भारती कन्या स्कूल के परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर आठ में छात्र को प्रश्न पत्र की मोबाइल से फोटो खींचते समय पकड़ा गया। बीईओ वीरेंद्र कुमार की फ्लाइंग ने उसे पकड़ा। इसके चलते इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
वर्जन :
बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। नकल पर अंकुश के लिए उड़न दस्ते कार्रवाई कर रहे हैं। नकल करने वालों की यूएमसी बनाने के साथ कराने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। हाईटेक नकल रोकने के लिए बोर्ड के पास हर परीक्षा के लिए जैमर या अन्य व्यवस्था नहीं है, मगर परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान ही परीक्षार्थियों की जांच बेहतर कदम है। इस ओर सख्ती बरती जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
- धीरेंद्र खड़गटा, सचिव, शिक्षा बोर्ड भिवानी।