फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15-year-old boy kidnapped from Green Road, taken near Arya Samaj Ashram and beaten

Rohtak News: ग्रीन रोड से 15 साल के किशोर का अपहरण, आर्य समाज आश्रम के पास ले जाकर पीटा

Mon, 06 Mar 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
15-year-old boy kidnapped from Green Road, taken near Arya Samaj Ashram and beaten
रोहतक। शहर के ग्रीन रोड पर 15 साल के किशोर का आठ युवकों ने अपहरण कर लिया और हुडा कांप्लैक्स स्थित आर्य समाज आश्रम के नजदीक ले गए। किशोर के साथ जमकर मारपीट की। इस संबंध में आर्य नगर थाने में मारपीट, अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्रीन रोड निवासी 15 साल के किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ता है। तीन मार्च को शाम करीब सात बजे गेमिंग शॉप के सामने खड़ा था। एकदम आठ युवक आए और पीटना शुरू कर दिया। उसके काले रंग की स्कूटी पर बैठाकर हुडा कांप्लैक्स स्थित पावर हाउस के नजदीक आर्य समाज आश्रम वाली गली में ले गए। वहां पर दोबारा युवकों ने मारपीट की। उसने शोर मचाया तो उसके दो दोस्तों ने आकर बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह चार युवकों के नाम जानता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि युवक एक साथ ट्यूशन पढ़ते हैं। वहां पहले भी शिकायकर्ता के साथ मारपीट की गई थी। अब दोबारा मारपीट होने पर पीड़ित ने शिकायत दी थी। अपहरण का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed