फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 days after husband's suicide, wife hanged herself

Rohtak News: पति की खुदकुशी के 15 दिन बाद पत्नी ने लगाया फंदा

Sat, 23 Nov 2024 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
15 days after husband's suicide, wife hanged herself
23सीटीके11...प्रवीण कुमार और आशाबीन कुश उर्फ निशा। फाइल फोटो
रोहतक/कलानौर। कलानौर क्षेत्र के गांव लाहली में शनिवार को एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पति ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे, 15 दिन पहले ही उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पति की जुदाई सहन न कर पाने के कारण महिला ने भी शनिवार को फंदा लगा लिया। अलग-अलग समुदाय होने के कारण उन्होंने प्रेम विवाह किया था। सोशल मीडिया पर उनका प्यार परवान चढ़ा था। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लाहली के लोगों ने बताया कि प्रवीण कुमार (25) की इंस्टाग्राम पर दिल्ली के अलीगंज निवासी आशाबीन कुश (24) से जान पहचान हुई थी। थोड़े ही बाद दोनों में प्रेम हो गया। अप्रैल 2024 में दोनों ने शादी कर ली। शुरूआत में दोनों के परिवार शादी से नाराज थे, लेकिन प्रवीण के परिवार ने आशाबीन कुश को स्वीकार कर लिया था। उसका नाम बदलकर निशा रख लिया था। दोनों को रहने के लिए अलग से मकान दे रखा था।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार रोहतक स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी आशाबीन कुश घर संभालती थी। इस बीच प्रवीण को पता चला कि उसको ब्रेन ट्यूमर है, वह इसको बर्दाश्त नहीं कर पाया। 9 नवंबर की रात को उसने कंपनी में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद आशाबीन कुश उर्फ निशा ने भी जान देने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उसे समझाया था। पति की मौत के 15 दिन बाद निशा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने फंदा लगाया उस दौरान घर पर कोई सदस्य नहीं था। आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पीजीआईएमएस में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम महिला के शव को मृतका के परिजन निवास स्थान दिल्ली लेकर चले गए। वहां पर शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
15 दिन पहले महिला के पति की मौत हुई थी। उस सदमे को वह सहन नहीं कर पाई। शनिवार को महिला ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को सौंप दिया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
सुलेंद्र कुमार,थाना प्रभारी कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed