फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1460 meters of drinking water pipeline will be replaced at four places in the city.

Rohtak News: शहर में चार स्थानों पर बदली जाएगी 1460 मीटर पेयजल पाइपलाइन

Thu, 30 Oct 2025 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
1460 meters of drinking water pipeline will be replaced at four places in the city.
18...प्रेम नगर में हैफेड रोड पर खोदी गई सड़क। संवाद
रोहतक। शहर में दूषित जलापूर्ति की समस्याओं के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने शौरी क्लाॅथ मार्केट, गांधी नगर, पाड़ा मोहल्ला व प्रेम नगर में कुल 1460 मीटर पेयजल पाइपलाइन बदलने की योजना बनाई है। चार स्थानों पर दबाई जाने वाली पाइपलाइन के लिए विभाग ने मुख्यालय को अंतिम स्वीकृति के लिए पत्र भेज दिया है। स्वीकृति के बाद इन इलाकों में सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर दूषित जलापूर्ति की समस्या है। इन इलाकों में विभाग को स्थानीय लोगों की ओर से कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। आमजन की सुविधा के लिए विभाग ने नई पाइपलाइन डालने के लिए तत्काल डिटेल एस्टीमेट रिपोर्ट 10 दिन पहले भेजी थी। इसके लिए 19.71 लाख रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई। विभाग की ओर टेंडर लगाकर नवंबर के दूसरे सप्ताह में इसका काम किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
इन स्थानों पर बदली जाएंगी नई पाइपलाइन :
स्थान : साइज : लंबाई (मीटर)

शौरी क्लॉथ मार्केट : 150 एमएम : 215
गांधी नगर : 150 एमएम : 155
पाड़ा मोहल्ला से टीबी अस्पताल : 200 एमएम : 200
प्रेम नगर से हैफेड रोड : 200 एमएम : 200

शहर के चार स्थानों पर विशेष सुधार के लिए मुख्यालय डीएआर भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह में काम शुरू करवा दिया जाएगा। - संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


गली में सीवर और पेयजल पाइपलाइन का सुधार नहीं किया गया है। दूषित जलापूर्ति के समाधान के लिए कॉलोनी में पाइपलाइन बदलना बेहद जरूरी है। - बदन सिंह तोमर, प्रेम नगर


पहले ही मोहल्ले में पानी की किल्लत रहती है। जब सप्लाई छोड़ी जाती है, तब नलों में दूषित पानी आता है। विभाग को समाधान के लिए शिकायत की गई है। - सुखबीर, पाड़ा मोहल्ला
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed