फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14446 students applied for PG, LLB and B.P.Ed courses of MDU

Rohtak News: एमडीयू के पीजी, एलएलबी व बीपीएड कोर्सों के लिए 14446 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Mon, 01 Jul 2024 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
14446 students applied for PG, LLB and B.P.Ed courses of MDU
01सीटीके10...राजकिय महिला महाविद्यालय में आते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। एमडीयू से पीजी, एलएलबी व बीपीएड की पढ़ाई करने वालों में प्रवेश का मुकाबला कड़ा हो गया है। विवि की ओर से अंतिम तिथि 30 जून बढ़ाने के बाद आवेदन की संख्या 10051 से बढ़ कर 14,446 पहुंच गई है। सबसे अधिक 1796 आवेदन एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के लिए प्राप्त हुए हैं। इससे साफ है कि इलाके के युवा वकालत पढ़ने के लिए क्रेजी हैं।
विज्ञापन


नए शैक्षणिक सत्र को लेकर एमडीयू ने एमटेक व एम फार्मेसी पाठ्यक्रमों की छोड़कर शेष सभी पाठ्यक्रमों की आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई थी। इसके चलते आवेदन संख्या में वृद्धि हुई है। अंतिम तिथि बढ़ाने से पहले एमडीयू में 10051 आवेदन प्राप्त हुए थे। अंतिम तिथि बढ़ने से 4395 आवेदन और आए हैं। अब कुल आवेदनों की संख्या बढ़ कर 14446 पहुंच गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में प्रवेश संबंधी मुकाबला भी और कड़ा हो गया है। विवि में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें विद्यार्थियों को अच्छे अंक हासिल करने होंगे। ऐसे में मेरिट हाई जाने की संभावना प्रबल हो गई है। यह मेरिट 95 प्रतिशत से ऊपर जाने की संभावना है।
विज्ञापन

कानून पढ़ाने वालों की संख्या सबसे अधिक, 1796 आवेदन आए
एमडीयू के एलएलबी तीन वर्षीय के प्रति विद्यार्थियों में क्रेज साफ नजर आ रहा है। विवि में प्राप्त आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां इस सत्र के लिए 1796 आवेदन एलएलबी कोर्स के लिए ही प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1439 ने अपनी विद्यार्थी फीस भी जमा करा दी है। प्रबंधन विद्यार्थियों का दूसरा पसंदीदा विषय व कार्य क्षेत्र नजर आ रहा है। इसीलिए 1122 विद्यार्थियों ने नए सत्र में इस कोर्स के लिए आवेदन किया है। इनमें से 911 अपनी फीस भी जमा करा चुके हैं। अंग्रेजी विषय विद्यार्थियों का तीसरा पसंदीदा विषय है। इस कोर्स के लिए 704 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 570 अपनी फीस जमा करा चुके हैं। राजनीति विज्ञान चौथी पसंद है। इस कोर्स के लिए 662 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 529 ने फीस भी जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू में परीक्षा 14 से, मेरिट सूची 26 को
एमडीयू में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन के बाद अब लिखित परीक्षा तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 14 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाने, कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने समेत अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा के बाद मेरिट सूची 26 जुलाई को जारी की जाएगी।

एमडीयू की दाखिला प्रक्रिया के तहत पीजी कोर्सों की आवेदन तिथि समाप्त हो चुकी है। विवि में पीजी के विभिन्न कोर्सों के लिए 14446 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदन विधि विभाग के लिए आए हैं। अब प्रवेश परीक्षा होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा परिणाम समेत प्रवेश प्रक्रिया संबंधित सभी विवरण एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
सुनित मुखर्जी, निदेशक जनसंपर्क, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed