फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   143 illegal colonies flourished in the city in three years, 75 thousand population waiting for them to be legal

शहर में तीन साल में पनपीं 143 अवैध कॉलोनियां, 75 हजार आबादी को इनके वैध होने का इंतजार

Thu, 24 Mar 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
143 illegal colonies flourished in the city in three years, 75 thousand population waiting for them to be legal
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। शहर का आकार तेजी से बढ़ता जा रहा है। तीन साल के अंदर शहर के चारों तरफ 143 अवैध कॉलोनियां पनप चुकी हैं, जिनमें 75 हजार के करीब आबादी रहती है। अब सरकार द्वारा 50 प्रतिशत एरिया में मकान बने होने की शर्त हटाने से और ज्यादा कॉलोनियां पनपेंगी। क्योंकि सरकार ने 10 से 20 प्रतिशत क्षेत्र में विकसित हुई कॉलोनी को भी वैध करने का निर्णय लिया है। हालांकि इसके लिए सरकार बिल्डर से विकास शुल्क व कलेक्टर रेट लेगी।
साल 2011 में हुए जनसंख्या सर्वे में शहर की आबादी पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई। अब अनुमान है कि आबादी 6 लाख को पार कर चुकी है। क्योंकि हर साल गांवों से लोग शहर में आकर बस रहे हैं। इसके लिए शहर के बाहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित होती है। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2019 से अब तक शहर में 143 अवैध कॉलोनियां पनप चुकी हैं। क्योंकि सरकार ने 2018 में 99 कॉलोनियां को वैध किया था। उस समय 50 प्रतिशत से कम विकसित कॉलोनियां को छोड़ दिया गया था। अब प्रदेश सरकार ने प्रावधान किया है कि जो कॉलोनी 10 से 20 प्रतिशत तक विकसित है, उसे भी वैध किया जाएगा। शर्त है कि निर्मित एरिया का विकास शुल्क व कलेक्टर रेट जमा करवाया जाए।
विज्ञापन

.........
नगर निगम करवाएगा नया सिरे से सर्वे, जुटाएगा यह डाटा
: कॉलोनी का नाम
: कुल एरिया
: कुल प्लॉट
: कुल मकान
: कुल खाली प्लॉट
: कितने प्लाट की चहारदीवारी
: रेवेन्यू एस्टेट क्या है
: मुरब्बा नंबर व खसरा नंबर
: कॉलोनी कब से विकसित हुई
: एरिया अंडर 7ए के तहत हैं या नहीं
: कॉलोनी में सड़क व स्ट्रीट लाइट की संख्या
: कितने एरिया में जलभराव
कितने एरिया में सड़कें बनी
: जमाबंदी में मालिक कौन
: अवैध कॉलोनी काटने पर केस दर्ज या नहीं
: विकास शुल्क रेट क्या है।
...............
नगर निगम के रिकॉर्ड में आज के दिन ये अवैध कॉलोनियां
सेक्टर-34 के पीछे चार, कबीर कॉलोनी, जींद-हिसार रोड गोशाला के पीछे, बरसी नगर, सुंदरपुर रोड, सिंहपुरा रोड, सूर्या नगर, डीपीएस के पीछे जींद रोड, चमारिया रोड, केवीएम कॉलेज के पीछे लाढ़ौत रोड, जेआर कॉलेज के सामने सुंदरपुर रोड, शिव कॉलोनी, आरटीए ऑफिस के पास, कुताना, शिवाजी कॉलोेनी थाने के पीछे, फ्रेंड्स कॉलोनी के पास, वन सिटी, भैयापुर, बोहर में दो, कच्चा चमारिया रोड, जेआर किसान होम्योपैथी कॉलेज के पास, गढ़ी बोहर, कन्हेली रोड, ओल्ड हाउसिंग बिल्डिंग सोसायटी खेड़ी साध, अर्बन एस्टेट थाने के पीछे, भैयापुर, बाईपास बोहर, सुनारिया कलां, भिवानी चुंगी चौक, लाढ़ौत रोड भैयापुर, खेड़ी साध डीएचएल हाउसिंग सोसायटी, सनसिटी के पीछे, कृष्णा कॉलोनी, ड्रेन-आठ कुताना, खोखरा कोट, भिवानी रोड ड्रेन-आठ के नजदीक, पहरावर, आनंद विहार, आंबेडकर कॉलोनी, आनंदपुरम व फौजी कॉलोनी, आईडीसी के नजदीक, बाबा मस्तनाथ नगर पार्ट-एक से छह तक, बालकनाथ कॉलोनी, बसंत विहार, एकता कॉलोनी कन्हेली, फ्रेंड्स कॉलोनी एक्सटेेंशन-तीन व चार, इंदर नगर, कुंज विहार, माजरा कॉलोनी गढ़ी बोहर, न्यू लक्ष्मी नगर पार्ट-एक व पार्ट दो, न्यू शास्त्री नगर सिंहपुरा रोड, न्यू विजय नगर एक्सटेंशन-दो, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी नजदीक खुशबू गार्डन, प्रवेश नगर एक्सटेंशन-दो व तीन, पीर कॉलोनी, राजेंद्रा कॉलोनी एक्सटेंशन तीन, ऋषि नगर एक्सटेंशन चार, सतबीर पुनिया नगर, शिव कॉलोनी अर्बन, सूर्या नगर, उत्तम विहार पार्ट, आउटर कन्हेली, विशाल नगर के पीछे, न्यू राजेंद्र कॉलोनी राहड़ रोड, चमारिया रोड, ओम एजेंसी कच्चा चमारिया रोड के सामने, पीर बोहदी के सामने, आनंद विहार सुनारिया कलां, शीतल नगर सुनारिया कलां, न्यू विजय नगर सुनारिया कलां, अजीत कॉलोनी सुनारिया कलां, श्रीराम नगर सुनारिया रोड, गोकुल कॉलोनी सुनारिया रोड, राजेंद्रा कॉलोनी कुताना, न्यू राजेंद्र कॉलोनी एक्सटेंशन भिवानी रोड, शिव नगर भिवानी चुंगी, सैनिक कॉलोनी एक्सटेंशन आईडीसी के नजदीक, सुनारिया नगर सिंहपुरा रोड, शिव कॉलोनी एक्सटेेंशन, बरसी नगर एक्सटेंशन नेहरू कॉलोेनी एक्सटेंशन, संजय कॉलोनी, राजीव नगर कच्चा चमारिया रोड, प्रवेश नगर, सूर्या नगर लाढ़ौत रोड, गढ़ी बोहर के बाहर, शुभम गार्डन कॉलोनी, डेयरी कॉम्पलेक्स के नजदीक, उत्तम विहार एक्सटेंशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
नगर निगम के रिकार्ड में शहर के अंदर 143 कालोनियां अवैध हैं, जिनका पूरा ब्योरा तैयार है। अब सरकार ने 50 प्रतिशत एरिया में कॉलोनी विकसित होने की शर्त हटा दी है। अब 10 से 20 प्रतिशत एरिया में विकसित कॉलोनियों को भी वैध किया जा सकेगा। इसके लिए नए सिरे से नगर निगम सर्वे करवाएगा। आधिकारिक तौर पर मुख्यालय से पत्र का इंतजार किया जा रहा है।
- जितेंद्र कुमार, एटीपी, नगर निगम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed