{"_id":"5b958a5f867a557f015d18da","slug":"141536526943-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का भारत बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का भारत बंद आज
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा डूबता जहाज और इनेलो कागज की कश्ती : अशोक तंवर
- गैस, डीजल व पेट्रोल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का सोमवार को भारत बंद
- कहा- व्यापारियों, संगठनों, किसानों आदि के सहयोग से बनाएं सफल
- राफेल घोटाले के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके डीसी को देंगे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
- कांग्रेस हाईकमान निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़वाएगी, टिकट का बंटवारा गठित कमेटी करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) के दाम कम होने के बावजूद गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, ऐसा चुनिंदा महा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा से हो रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है, जो सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक है। राफेल घोटाले को लेकर जिला स्तर पर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। भाजपा डूबता जहाज हैं और इनेलो कागज की कश्ती। यह बात रविवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि हाईकमान के अनुसार निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी सिंबल पर लड़ाएगी।
वे रविवार को जैन मुनि तरुण सागर को श्रद्धांजलि देने प्रार्थना सभा में पहुंचे थे। तंवर ने कहा कि डालर के मुकाबले रुपये गिरता जा रहा है। जब भाजपा विपक्ष में थी, तो तरह-तरह की टिप्पणी करती थी। तेल के माध्यम से 11 लाख करोड़ रुपये कमाये गए हैं। वह कमाया धन कहां गया? हरियाणा को कितना हिस्सा मिले? यह सब जनता जानना चाहती है। 16 मई 2014 में जब भाजपा सरकार बनी थी, तब और अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के दाम में 34 डालर प्रति बैरल के हिसाब से कम हैं। तब पेट्रोल 71.41 रुपये प्रति लीटर था और आज दाम कम होने के बावजूद 81-82 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। ऐसा महा पूंजीपतियों के पेट्रोल व डीजल के धंधों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। यह जांच का विषय हैं और यह सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए। 2014 की तुलना में एक्साइज ड्यूटी 211 प्रतिशत बढ़ा कर देश की जनता को अच्छे दिनों की सौगात दी है। लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से आज मुल्क वोट की ताकत का भाजपा को अहसास कराने के इंतजार में हैं। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को असली आइना दिखाएगी। सरकार को वैट और एक्साइज की दरों को कम करना चाहिए।
उन्होंने राफेल घोटाले के मसले पर कहा कि सात से 15 अक्तूबर तक प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कांग्रेस आंदोलन करेगी और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की हरियाणा में पांचवें चरण की साइकिल यात्रा फरीदाबाद से शुरू होकर पलवल पर खत्म होगी। राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा के मसले पर कहा कि वह पवित्र कार्य से गए हैं और भाजपा को इसमें भी राजनीति दिखती है।
विज्ञापन
---
25 सितंबर तक का गठन करने के लिए जारी की हुई है डेडलाइन
अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी हाईकमान चाहता है कि निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएं। टिकट का बंटवारा कमेटी करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ने की बात पर कहा कि इसी को मतभेद कहते हैं। यही वजह है कि गुड़गांव में 35 में से सात सीट पर भाजपा जीती फिर भी उन्होंने तोड़फोड़ करके अपना मेयर बना लिया और कांग्रेस को डिप्टी मेयर पर ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह का देश की जनता का रुझान है, उससे साफ है कि भाजपा डूबता जहाज हैं और इनेलो कागज की कश्ती।
----
जुलूस निकाल कर करेंगे भारत बंद का आह्वान
रोहतक। वर्तमान सरकार कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस सोमवार को शहर में पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा के नेतृत्व में भारत बंद का आह्वान करेगी। इसके तहत 10 सितंबर को सुबह 10 बजे कांग्रेस अग्रसेन चौक, रेलवे रोड पर जुलूस निकाल कर आमजन और व्यापारियों से इसमें शामिल होने की अपील करेगी।