फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोडवेज प्रबंधन ने किया सिटी बस सर्विस रूट का सर्वे

रोडवेज प्रबंधन ने किया सिटी बस सर्विस रूट का सर्वे

Fri, 24 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन ने किया सिटी बस सर्विस रूट का सर्वे
रेवाड़ी। व्यापारिक, सामाजिक और अन्य संगठनों ने वीरवार को शहर में सिटी बस चलाने की मांग को लेकर विधायक और जीएम रोडवेज के लिए विधायक के निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति मिलते ही रोडवेज प्रबंधन ने तुरंत मामले में संज्ञान लेकर अधिकारियों को रूट सर्वे के लिए भेजा। इससे पहले संगठनोें के पदाधिकारियों का कहना था कि शहर के लिए सिटी बस सेवा बहुत जरूरी है। इसका जल्द संचालन किया जाए। आम आदमी पार्टी, रेलवे रोड व्यापार एसोसिएशन, एसयूसीआई, हुडा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मॉडल टाउन व्यापार एसोसिएशन सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने विधायक के निजी सचिव को इस मामले में ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक बलवंत सिंह गोदारा ने निरीक्षक ओमप्रकाश डहीना, उप निरीक्षक भागमल सिंह और चालक निरंजन सिंह ने बस स्टैंड से सरकुलर रोड पर बस का संचालन करके लगने वाले समय और जाम की स्थिति को देखा। अधिकारियों ने बताया कि नाईवाली चौक पर डायवर्जन होने के कारण बस का उस रूट की बजाय बस स्टैंड से आंबेडकर चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी, आजाद चौक, झज्जर चौक, रेलवे स्टेशन और नाईवाली चौक से बस स्टैंड तक चलाकर देखा गया है। इस रूट के जरिए पूरा ही बाजार कवर हो रहा है। इस रूट पर यात्रियों को बस की भी जरूरत है। ज्यादातर अस्पताल और सरकारी प्रतिष्ठान इसी रूट पर मौजूद हैं। इससे पहले भी जब इस रूट पर बस का संचालन किया गया था वह लाभप्रद रहा था। उन्होंने बताया कि बस ने इस रूट के माध्यम से करीब 20 मिनट में ही पूरी दूरी तय कर ली। इस रूट से संचालन की बेहतर संभावना है। महाप्रबंधक बलवंत सिंह गोदारा ने बताया कि सिटी बस सेवा के लिए शहरवासियों की मांग को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। नाईवाली चौक का विकल्प भी मिल गया है। जल्द ही इस बारे में निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed