फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सचिन भी हिसार पुलिस का वांटेड, दो साथी पकड़ में आने पर हुआ फरार

सचिन भी हिसार पुलिस का वांटेड, दो साथी पकड़ में आने पर हुआ फरार

Tue, 17 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सचिन भी हिसार पुलिस का वांटेड, दो साथी पकड़ में आने पर हुआ फरार
सचिन भी हिसार पुलिस का वांटेड, दो साथी पकड़ में आने पर हुआ फरार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
आईटीआई चौक पर शराब आहता में वेटर को गोली मारने और संचालक का गाड़ी सहित अपहरण करने में झोझूकलां निवासी सचिन भी शामिल था। उस पर हिसार में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हिसार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल है। गुड़ाना टी-प्वाइंट से वारदात में शामिल हिसर के पेटवाड़ा निवासी मनीष व भिवानी के अलखपुरा निवासी प्रदीप को झोझूकलां पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। इनके खुलासे के बाद जब जिला पुलिस झोझूकलां में सचिन को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन वह इससे पहले ही फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी मनीष व प्रदीप को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि झोझूकलां चौकी प्रभारी देवेंद्र डबास ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों को गुड़ाना टी-प्वाइंट के समीप से गिरफ्तार किया था। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, सात कारतूस, दो पेचकस व एक पंच बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस टीम इन्हें चौकी ले आई। पूछताछ करने पर आरोपी मनीष ने बताया कि उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है और वह हत्या, अपहरण, फिरौती के मामलों में फरार चल रहा है। उसके खिलाफ जनवरी माह में भी हिसार में दो केस दर्ज हुए थे और हिसार पुलिस ने उसे वांटेड घोषित कर रखा है। आरोपी मनीष व प्रदीप को पुलिस ने रविवार शाम कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

रिमांडवधि के दौरान मनीष ने बताया कि वेटर हत्याकांड में उसके साथ झोझूकलां निवासी सचिन भी शामिल था। वो दोनों दो युवतियों के साथ हिसार के आईटीआई चौक समीप स्थित आहता पर शराब पीने गए थे। इसी दौरान वेटर से उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उन्होंने उसे गोली मार दी। इसके बाद उन दोनों ने आहता संचालक का गाड़ी सहित अपहरण कर लिया था। आरोपी ने बताया कि वो रविवार को सचिन के पास ही आ रहे थे कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। मनीष ने बताया कि सचिन भी हिसार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल है। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी सचिन के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
झोझूकलां निवासी सचिन भी हिसार पुलिस का वांटेड है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश अभी जारी हैं जबकि मनीष व प्रदीप को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ये दोनों एक दिन के पुलिस रिमांड पर थे।
एएसआई देवेंद्र डबास, झोझूकलां चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed