फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित राजकुमार सैनी की खबर

संशोधित राजकुमार सैनी की खबर

Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
संशोधित राजकुमार सैनी की खबर
संशोधित फाइल, इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बयान जोड़ा गया है
विज्ञापन

फ्लैग:: एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ बोल गए कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी, कहा
हेडिंग: यशपाल मलिक चला रहे प्रदेश में सरकार
- गांव कबीरपुर में लोकतंत्र सुरक्षा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे सांसद
- बोले-युवाओं को समान रोजगार और समान विकास आज तक नहीं मिला, सरकार जाति विशेष लोगों के सामने झुकी
फोटो : 26 : सोनीपत के कबीरपुर में सांसद राजकुमार सैनी का स्वागत करते ग्रामीण।
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते नजर आए। उन्होंने कहा, प्रदेश की सरकार को तो इस समय यशपाल मलिक चला रहा है। वह जो चाहता है और करता है, वो ही फैसला सरकार ले लेती है। उन्होंने कहा कि सरकार एक जाति विशेष के लोगों के सामने पूरी तरह झुक गई है। इसकी वजह से ही प्रदेश में बाकी लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सांसद राजकुमार सैनी गांव कबीरपुर में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यक्रम में पहुुंचे थे।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वह अपनी बात पर अडिग हैं और अगस्त में नई पार्टी का ऐलान कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की सरकार बनने पर उपेक्षित वर्ग को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। सैनी ने बजट पर बोलते हुए कहा कि बजट तो देश में 70 बार और प्रदेश में 50 बार पास हो चुका है, लेकिन युवाओं को समान रोजगार और समान विकास आज तक नहीं मिला है। ऐसे में बजट पर प्रतिक्रिया देने का क्या लाभ है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बोलते हुए कहा कि यह पार्टी चापलूसों की पार्टी है। इसमें जनाधार वाले नेताओं की बजाए चापलूसी करने वालों को ही तवज्जो दी जाती है।
विज्ञापन


कोई भी सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से चलती है। इस तरह की बयानबाजी केवल व्यक्तिगत है। मैंने हाईकमान को भी औपचारिक रूप से इस तरह की बयानबाजी के खिलाफ बता दिया है। जो भी कार्रवाई होगी वह पार्टी हाईकमान ही तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष बराला, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

सांसद सैनी की इस तरह की बयान बाजी से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत बयान है। सरकार किसी के दबाव में नहीं है। सरकार सबका साथ और सबका विकास के उद्देश्य से काम कर रही है।
राजीव जैन, मीडिया प्रभारी, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed