फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फर्जी दस्तावेज जमा करके 29 लाख रुपये का लोन लेने वाली महिला गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज जमा करके 29 लाख रुपये का लोन लेने वाली महिला गिरफ्तार

Sun, 11 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज जमा करके 29 लाख रुपये का लोन लेने वाली महिला गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज जमा करके 29 लाख रुपये का लोन लेने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने फर्जी दस्तावेज जमा करके 29 लाख रुपये का मकान लोन लेने के मामले में एक महिला को बहालगढ़ से गिरफ्तार किया है। महिला को पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एलआईसी के एरिया मैनेजर प्रमोद ने 20 सितंबर 2017 को पुलिस को दी शिकायत थी। इसमें बताया था कि उनकी कंपनी होम लोन देने का काम करती है। कंपनी की एक ब्रांच रोहतक में है। यह कंपनी लोन देने का काम एजेंट का माध्यम से भी करते हैं। एजेंट उनके ग्राहक तलाश कर उसकी फाइल तैयार कर ऑफिस में जमा करवाता है। फाइल मिलने के बाद उस ग्राहक की वेरिफिकेशन करवा के फाइल चंडीगढ़ भेज देते हैं। चंडीगढ़ से उस फाइल का लोन चैक बन जाता है। शिकायतकर्ता का कहना था कि कंपनी में सुमित शर्मा काम करता था। उसने सोनीपत के रूपनगर की रीना देवी की एक लोन फाइल जमा करवाई थी। महिला को मकान खरीदने के लिए लोन चाहिए था। रीना देवी ने दस्तावेजों में खुद को सोनीपत केगांव आहुलाना के राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक बताया था। इसकी वेरिफिकेशन सीए अंकित गर्ग ने की थी। वेरिफिकेशन होने के बाद लोन 29 लाख का लोन दिया गया था।
विज्ञापन

जब महिला ने लोन की किश्त जमा नहीं की तो कंपनी को शक हुआ। इसके बाद कंपनी ने दोबारा महिला के दस्तावेजों की जांच की। जांच पड़ताल में पता चला कि महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लिया था। इतना ही नहीं महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के घर के सामने खड़े होकर फोटो ली थी। पुलिस को महिला की काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके उससे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की है। जांच में पता चला कि सोनीपत के कई लोग फर्जी तरीके से लोन पास करवा चुके हैं। मामले में जांच अधिकारी एएसआई रोशनलाल ने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। यह महिला एक गिरोह के साथ काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed