फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी की कोई योजना नहीं : बराला

प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी की कोई योजना नहीं : बराला

Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी की कोई योजना नहीं : बराला
प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी की कोई योजना नहीं : बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। तीन देशों की यात्रा से लौटे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसानों के कर्ज माफी की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हर प्रदेश के अंदर अलग-अलग हालात हैं। वे शनिवार को मैना पर्यटन केंद्र में प्रेसवार्ता कर रहे थे। बराला ने कहा कि किसानों की फसल के लागत मूल्य को कम करने के उद्देश्य से खाद की कीमतों में कमी की गई है। इतना ही नहीं दो साल में गेहूं के समर्थन मूल्य में 170 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सही मायने में मोदी सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों पर आगे बढ़ रही है। आयोग ने नुकसान होने पर किसान को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये मुआवजे की सिफारिश की थी, जबकि भाजपा ने पहली बार कपास की फसल पर सफेद मक्खी लगने से हुए नुकसान की पूर्ति करने के लिए 12 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया। किसानों को बीमा योजना के तहत अब तक 210 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। इतना ही नहीं, किसानों को सोशल हेल्थ कार्ड जारी किये गए हैं। इससे किसान अपनी भूमि की मिट्टी की जांच कराकर उसी के अनुसार फसलों की बीजाई कर सकें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं द्वारा आधारहीन बयानबाजी की जाती है। प्रदेश एसवाईएल के मुद्दे पर मसले पर कानूनी लड़ाई जीत चुका है। हर हाल में प्रदेश को उसका हक मिलेगा। इनेलो राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। इससे पहले बराला ने पार्टी जिला अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की, जिसमें 26 मई से 10 जून तक पार्टी के जनसपंर्क अभियान समीक्षा की गई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल और कविता चौधरी, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा सुमन, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, निगम पार्षद अशोक खुराना, सतीश आहूजा, देवराज ओल्हाण, राजबीर आर्य, भूषण चुघ, राजकुमार कपूर, एमसी मदन लाल कुरड़ा, रणवीर नैयर, वीर सिंह, संजय बल्हारा, विजय आर्य, संदीप, रमेश और सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed