फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1.40 crore worth of city street cleaning machines have stopped working.

Rohtak News: शहर की सड़कों पर सफाई करने वाली 1.40 करोड़ की मशीनों के थमे पहिए

Sat, 02 May 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
1.40 crore worth of city street cleaning machines have stopped working.
17-श्रीराम रंगशाला के बाहर संचालन के इंतजार में खड़ी रोड स्वीपिंग मशीनें। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम में रोड स्वीपिंग करने वाली दोनों मशीनों के पहिये इन दिनों थमे हुए हैं। 31 मार्च को इनका टेंडर खत्म होने के चलते 70-70 लाख रुपये की कीमत वाली मशीनें धूल फांक रही हैं और सड़कों पर स्वच्छता का अभाव है।
शहर की सड़कों पर अक्सर सफाई करने वाली मशीनें धूल व कचरे को प्रभावी ढंग से उठाती हैं लेकिन अब महीना भर पहले इनका टेंडर खत्म होने से अब इनके पहिए थमे हुए हैं। ये नगर निगम के श्रीराम रंगशाला स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी मशीनें संचालन का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

सामान्य रूप से ये मशीनें नहीं चलने से सड़कों पर धूल जमा हो रही है। हालांकि, नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि इनके संचालन का नया टेंडर कर दिया गया है। इसी सप्ताह इनके संचालन की संभावना है। 1.40 करोड़ की लागत से खरीदी गईं दोनों मशीनों के संचालन का इंतजार शहर के नागरिकों को भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड स्वीपिंग करने वाली मशीन पर चालक व हेल्पर के अलावा सफाई तकनीकी स्टाफ भी तैनात रहता है। इन रोड स्वीपिंग मशीनों का संचालन ज्यादातर सोनीपत व दिल्ली रोड पर होता रहा है। पांच साल चला इनका सफाई टेंडर अब 31 मार्च को पूरा होने के बाद अब एक साल के लिए और दे दिया गया है।

-----------------------------
वर्जन
रोड स्वीपिंग मशीनों का पुराना टेंडर खत्म हो गया था। नया टेंडर हो गया है। इसी सप्ताह मशीनों का संचालन होने लग जाएगा। शहर में स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed