फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   140 Cr. Rs first MSME first Technology Center open in imt

आईएमटी में 140 करोड़ रुपये की लागत से खुलेगा पहला एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर

Fri, 10 Jan 2020 03:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
140 Cr. Rs first MSME first Technology Center  open in imt
आईएमटी रोहतक में प्रदेश का पहला एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर
रोहतक। केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश के युवाओं का कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आईएमटी रोहतक में प्रदेश का पहला एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर खोला जाएगा। 140 करोड़ की लागत से 20 एकड़ के भू भाग में भवन बन कर तैयार हो चुका है। यहां पर लोगों को प्रशिक्षण टूल्स रूम बन कर तैयार हो चुका है। यहां पर एक साथ पांच हजार लोगों क ो प्रशिक्षित किया जा सकता है। 10वीं से लेकर बीटेक पास युवाओं के लिए 96 घंटे से लेकर चार साल तक के कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मार्च तक यहां पर प्रशिक्षण शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

पहले चरण में यहां पर कंपीटीशन के दौरान युवाओं का चयन कर उनके स्किल को विकसित करना है। अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क सुविधा होगी, जबकि सामान्य और पिछड़ी जाति के लोगों को मामूली शुल्क देना होगा। यहां पर छात्र व छात्राओं के लिए अलग से हॉस्टल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर ही नहीं प्रदेश भर से एमएसएमई से जुड़े उद्यमी अपने कारोबार के प्रोसेसिंग के लिए काउंसलिंग ले सकते हैं। दूसरे चरण में उनके कारोबार को बढ़ाने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही साल के अंत तक एमएसएमई के कारोबार से जुड़े लोगों के टूल्स और डाई भी यहां पर बनाई जाएगी। जिसके लिए उनको बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इन कोर्स का दिया जाएगा प्रशिक्षण
96 घंटे का कोर्स
: डिजाइन से संबधित कोर्स
: ऑटो कैड , सॉलिड वर्क, कैटिया, कैरियो, अन ग्रॉफिक्स,
: कंप्यूटर एडेड मैन्यूफैक्चरिंग में डेल कैम व मास्टर कैम
: मशीन से संबधित - सीएनसी प्रोग्रामिंग ऑन टर्निंग एंड मिलिंग, सीएनसी मशीनिंग ऑन टर्निंग एंड मिलिंग
: इलेक्टॉनिक संबधित - ची एल सी प्रोग्रामिंग, ई कैड
: छह माह के कोर्स - मास्टर सर्टिफिकेट कोर्स इन कैड कैम, मास्टर सर्टिफिकेट कोर्स इन मेचोटॉनिक
: एक से दो साल के कोर्स - सर्टिफिकेट कोर्स इन मशीन ऑपरेशन, सर्टिफिकेट कोर्स इन टूल्स रूम मशीनिस्ट
: तीन साल का डिप्लोमा - डिप्लोमा इन मशीनस इन थ्री ईयर।
: एडवांस डिप्लोमा इन टूल एंडजाइन 4 साल के लिए
इसे भी जाने
: 96 घंटे से लेकर 2 साल तक के कोर्स के लिए पहले आने के आधार पर दाखिला मिलेगा।
: तीन से चार साल के कोर्स में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा पास करके रैंकिंग के हिसाब से आना होगा।
: यहां पर 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की शिक्षा तक के लोगों के लिए कोर्स है।
: यहां पर दो हजार से लेकर 10 हजार युवा एक साल में शिक्षा ले सकते हैं।
मार्च में हो जाएगा चालू
आईएमटी में 140 करोड़ की लागत से 20 एकड़ के भू-भाग पर प्रदेश का पहला एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर खोला जा रहा है, जिसका भवन बनकर तैयार हो चुका है। यहां साल भर के भीतर दो हजार से दस हजार युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने की क्षमता है। मार्च से इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्विनी कांत, उप महाप्रबंधक एमएसएमई, टेक्नोलॉजी सेंटर रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed