फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अपने फार्म पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ रोल नंबर लिखकर अंदर प्रवेश पा सकेंगे नियम 134 ए के अभ्यर्थी

अपने फार्म पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ रोल नंबर लिखकर अंदर प्रवेश पा सकेंगे नियम 134 ए के अभ्यर्थी

Sat, 13 Apr 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अपने फार्म पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ रोल नंबर लिखकर अंदर प्रवेश पा सकेंगे नियम 134 ए के अभ्यर्थी
रोहतक। शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित बीआरसी केंद्र पर शुक्रवार को नियम 134ए के तहत रोल नंबर सूची जारी कर दी गई। इस सूची के जारी हो जाने के बाद अभिभावकों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि वे रोल नंबर कहां से व कैसे ले सकते हैं। अभिभावकों के मन में उठने वाले इस सवाल का जवाब नियम 134ए के नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए आवेदन फार्म की जो कॉपी बीआरसी कार्यालय में जमा करवाई गई थी। इसकी एक कॉपी अभ्यर्थियों के पास मिलेगी। आवेदन की इस कॉपी पर अभ्यर्थी अपनी फोटो अपने पुराने स्कूल से सत्यापित करवाकर चिपका सकते हैं। इसी आवेदन पर रजिस्ट्रेशन नंबर के सामने रोल नंबर सूची के अनुसार अपना रोल नंबर लिख ले। सत्यापित फोटो के साथ यह आवेदन ही अभ्यर्थी का रोल नंबर माना जाएगा। यही प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों को भी अपनानी है जिन्होंने अपना आवेदन फार्म ऑफलाइन जमा करवाया था।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के चलते बीआरसी केंद्र पर अभ्यर्थियों के दस्तावेज नहीं जांचे जाएंगे। यह दस्तावेज रविवार को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से पहले जांचे जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का मूल्यांकन करने के बाद परीक्षा का परिणाम विभाग के देते समय अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जानकारी भी देनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई अभ्यर्थी दस्तावेजों की जांच नहीं करवाता है तो उसके परिणाम के साथ नोट वेरिफाइड लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed