{"_id":"5b80770942c79246435d71f5","slug":"131535145737-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन को लेकर रोडवेज ने किए माकूल इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन को लेकर रोडवेज ने किए माकूल इंतजाम
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दोपहर 12.30 से कल रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए रोडवेज यात्रा फ्री
-सभी हाइवे पर कर्मचारियों की बसों को रुकवाने के लिए लगाई ड्यूटी
-बस स्टैंड पर इंस्पेक्टर तैनात, जो भीड़ के अनुसार बसें करेंगे रवाना
-लंबी दूरी की करीब 60 फीसदी बस सेवा में की गई कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोडवेज प्रशासन रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों के लिए नि:शुल्क बसों का संचालन करेगा। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों के घर जाने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने शुक्रवार को इंतजाम कर लिए।
सरकार के निर्देश हैं किसी भी महिला का टिकट नहीं बनेगा चाहे वह कन्या हो या वृद्धा। शादीशुदा महिला के साथ 15 साल तक का बालक भी नि:शुल्क यात्रा करेगा। महिलाओं को परेशानी न हो इसके लिए रोहतक डिपो के महाप्रबंधक ने तय किया है कि कुछ कर्मचारियों की जिले से गुजरने वाले हाइवे पर ड्यूटी लगाई जाएगी। जिसकी वजह गांवों अथवा बस स्टैंड नहीं आ सकने वाली महिलाओं को बसें रुकवाकर यात्रा करवाना है। इसके अलावा बस स्टैंड के प्रत्येक प्लेटफार्म पर इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। डिपो में 30 बसों को रिजर्व रखा गया है। लंबी दूरी की करीब 60 फीसदी सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं।
महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि शासन का आदेश आने के बाद बस स्टैंड पर सारी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी महिला को परेशानी नहीं होनी चाहिए।