फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   30दिनों में 125से अधिक जगह छापेमारी 79जगह बिजली चोरी पकङी

30दिनों में 125से अधिक जगह छापेमारी 79जगह बिजली चोरी पकङी

Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
30दिनों में 125से अधिक जगह छापेमारी 79जगह बिजली चोरी पकङी
एक माह में 125 से अधिक छापेमारी, 79 जगह बिजली चोरी पकड़ी, 39 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जून माह में सांपला सब डिविजन से जुड़े कस्बे व गांवों में करीब 125 जगह पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 79 जगह बिजली चोरी करते पकड़ गया है। जुर्माना अदा न करने पर 39 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बता दें कि सांपला डिविजन के अंतर्गत करीब 5 लाख यूनिट की डिमांड है निगम ने फीडरों पर बढे़ लोड व लाइनलॉस को दुरुस्त रखने के लिए जून माह में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। 30 जून तक निगम ने करीब 125 जगह पर छापे मार कार्रवाई की। 76 जगह बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन लोगों के खिलाफ 24 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जुलाई में 50 लाख रुपये का टारगेट
उत्तर हरियाणा विद्युुत प्रसारण निगम ने सांपला डिविजन को जुलाई माह में 50 लाख रुपये की चोरी पकड़ने का टारगेट दिया है। निगम ने आदेश दिया है कि क्षेत्र में अधिक बिजली चोरी हो रही है। टारगेट पूरा करने के लिए निगम की टीम को प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये की चोरी पकड़नी होग्री।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते अधिकारी -
निगम के एसडीओ मनीष दलाल ने बताया कि जुलाई माह में भी निगम का बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा डिफाल्टरों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed