{"_id":"5ab804304f1c1be73f8b4f1d","slug":"131522009136-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक पर बाइक सवार ने किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक पर बाइक सवार ने किया हमला, केस दर्ज
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचालक पर बाइक सवार ने किया हमला, केस दर्ज
बौंदकलां।
रोहतक से चरखी दादरी आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के परिचालक पर गांव मिसरी में बाइक सवार युवकों ने शनिवार दोपहर हमला बोल दिया। पीड़ित परिचालक ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी है। शिकायत में चालक ने बाइक का नंबर भी पुलिस को दिया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों पर मामला सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिचालक प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को रोहतक से चरखी दादरी की ओर बस आ रही थी। बस अभी गांव मिसरी के समीप पहुंची ही थी कि एक बाइक पर सवार युवकों ने बस को रूकवा लिया। युवकों ने बस रुकते ही उस पर हमला कर दिया। चालक और सवारियों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिचालक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।