{"_id":"64c2d4d19f466ead9b0a9ef4","slug":"130-pumps-installed-for-drainage-from-30-thousand-acres-of-land-in-50-villages-rohtak-news-c-17-roh1018-210084-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 50 गांव की 30 हजार एकड़ भूमि से जल निकासी के लिए 130 पंप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 50 गांव की 30 हजार एकड़ भूमि से जल निकासी के लिए 130 पंप लगाए
विज्ञापन
लाखनमाजरा में जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लेते डीसी अजय कुमार। विज्ञप्ति
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 50 गांव की 30 हजार एकड़ जमीन से जलनिकासी करवाने के लिए 130 पंप लगाए गए हैं। उपायुक्त अधिकारियों की टीम के साथ जिला के गांव जसिया में जल निकासी के प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे थे।
उपायुक्त ने बताया कि गत सप्ताह लाखनमाजरा क्षेत्र में 185 एमएम तथा रोहतक क्षेत्र में 200 एमएम बारिश दर्ज की गई। जलभराव को देखते हुए जरूरत के हिसाब से प्रबंध किए जा रहे हैं। ड्रेन आठ में पानी का स्तर अधिक है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं जल निकासी के लिए की जा रही हैं। मौके पर उपायुक्त ने ग्रामीणों, ग्राम पंचायत के सदस्यों तथा किसानों से भी जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान बारे विचार-विमर्श किया।
ड्रेन का आउट फालिंग देखने पहुंची टीम
उपायुक्त सबसे पहले गांव सुंदरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने ड्रेन नंबर आठ में जसिया ड्रेन के आउट फालिंग पॉइंट को देखा। इसके बाद उन्होंने ड्रेन नंबर आठ के साथ-साथ चलते हुए गांव ब्राह्मणवास से जसिया ड्रेन के बहाव का भी निरीक्षण किया। इसमें गांव मकड़ौली में उपायुक्त अजय कुमार ने मकड़ौली लिंक चैनल के पंपिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने काहनी लिंक ड्रेन से जसिया ड्रेन में जाने वाले पानी के प्वाइंट को भी देखा। साथ ही काहनी चौक से जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और गांव घिलौड़ में जसिया ड्रेन के शुरुआती प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीर बोधी पॉइंट का भी निरीक्षण किया, जहां पर मकड़ौली और जसिया ड्रेन का मिलन होता है और पीर बोधी के पश्चिमी हिस्से से जसिया ड्रेन पानी को लेकर ड्रेन नंबर आठ तक पहुंचती है।
विज्ञापन
इस मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग अंजली श्रोत्रिय (आईएएस), रोहतक के एसडीएम राकेश कुमार सैनी, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रामनिवास, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता गगन पांडे, नायब तहसीलदार रोहतक बंसीलाल बांगड़, एसडीओ भालोठ उदयभान सांगवान तथा जेई मनोज आदि मौजूद रहे।