फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   122 new corona infected, two dead

122 नये कोरोना संक्रमित, दो लोगों की मौत

Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
122 new corona infected, two dead
122 new corona infected, two dead
रोहतक। पीजीआईएमएस, बैंक, पुलिस महकमा कोरोना संक्रमण की चपेट में है। बुुधवार को जिले में 122 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक युवक और बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस तरह 47 लोगों की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 4659 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3379 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जारी हेल्थ रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित 1234 मरीज में से 44 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 1189 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में विभाग आरटी पीसीआर व एंटीजन किट जांच करवा रहा है। अभी तक विभाग जिले में एक लाख 1226 सैंपलों की जांच करवा चुका है। इसमें से 96309 सैपल निगेटिव मिले हैं। सैंपलों के आधार पर मिल रहे संक्रमित केसों पर नजर डालें तो कोरोना संक्रमण का प्रतिशत 4.19 हो गया है और रिकवरी रेट 72.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

यहां मिले नये संक्रमित
महम मेें निजी कर्मचारी, गृहिणी, दुकानदार, खरकड़ा की छात्रा, कलानौर की दो गृहिणी, बिजनेसमैन, छात्र
बसाना का छात्र, शिवाजी कॉलोनी का व्यक्ति, करौंथा की छात्रा, सांपला की दो गृहिणी, छात्र, कमला नगर की स्टाफ नर्स, मदीना की गृहिणी, मोखरा में निजी कर्मचारी, कमला नगर की दुकानदार, दो गृहिणी, आंबेडकर कॉलोनी में महिला कर्मचारी, विजय नगर का दुकानदार, कर्मचारी, एकता कॉलोनी की तीन गृहिणी, दो छात्रा, एसपी कार्यालय के तीन कर्मचारी, एजी कार्यालय का कर्मचारी, जवाहर नगर का कर्मचारी, पुलिस लाइन का कर्मचारी, कृपाल नगर का कर्मचारी, सेक्टर दो तीन का बिजनेसमैन, बहादुगढ़ में तैनात टीचर, पुराना बस स्टैंड की गृहिणी, सैनीवास का कर्मचारी, सैनी आनंद पुरा की छात्रा, पुलिस चौकी का कर्मचारी, गौकर्ण पीएचसी का कर्मचारी, सलारा मोहल्ला का छात्र, रूप नगर का कर्मचारी, गृहिणी, इंद्रा कॉलोनी की गृहिणी, जगदीश कॉलोनी का सेवानिवृत, सुभाष नगर सीएमओ कार्यालय की कर्मचारी, यूसीसी एमडीयू का कर्मचारी, टाइप वन एमडीयू का छात्र, सनसिटी की छात्रा, टाइप थ्री एमडीयू का कर्मचारी, हनुमान कॉलोनी एलएचवी सांघी की महिला स्टाफ, गृहिणी, प्रेम नगर का सेवानिवृत, गृहिणी, गोहाना रोड का बिजनेसमैन, लक्ष्मी नगर में बैंक ऑफ बडौदा का स्टाफ, जगदीश कॉलोनी की गृहिणी, पटेल नगर में बीमार कर्मचारी, नेहरू कॉलोनी का दुकानदान, गांधी नगर का व्यक्ति, गृहिणी, जवाहर नगर का बुजुर्ग, मेडिसिन शॉप संचालक, अजुर्न नगर की 13 माह की लड़की, डीएवी स्कूल की टीचर, कमला नगर की गृहिणी, छात्र-छात्रा, गांधी नगर के दो छात्र, अर्जुन नगर में भिवानी डीआईटी की महिला स्टाफ, बुजुर्ग, छात्र, सूर्या कॉलोनी की गृहिणी, जन सेवा संस्थान का बुजुर्ग, सलारा मोहल्ला की छात्र-छात्रा, बिजनेसमैन, प्रेम नगर में एचडीएफसी का कर्मचारी, आदर्श नगर में पीजीआईएमएस का ओटी तकनीशियन, जनता कॉलोनी में स्कोलर रोजरी स्कूल की महिला, सेक्टर एक में बैंक ऑफ बरौदा का स्टाफ, गांधी नगर की छात्रा, मानसरोवर कॉलोनी की छात्र-छात्रा, रेलवे रोड पर दिल्ली में कार्यरत युवक, नया पडाव का दुकानदार, टिटौली का युवक, गृहिणी, सेक्टर दो का चालक, चांद नगर पीडब्ल्यूडी झज्जर का कर्मचारी, किशनपुरा सरकारी कर्मचारी, खरावड की गृहिणी, गोपाल कॉलोनी की गृहिणी, प्रताप मोहल्ला में मार्केटिंग कर्मचारी, आजाद भवन में सेवानिवृत, सनसिटी की गृहिणी, विकास नगर का निजी कर्मचारी, आयुष अस्पताल विकास नगर में सेंट्रल बैंक जाट कॉलेज, गांधरा में ओके लाइन केयर कंपनी की महिला कर्मचारी, सलारा मोहल्ला की गृहिणी, रिठाल फौगाट का बुजुर्ग, बसंत विहार में झज्जर की महिला कर्मचारी, सूर्या नगर की गृहिणी, मेडिकल मोड का छात्र, सेक्टर 35 सरकारी स्कूल की टीचर, डॉक्टर हॉस्टल पीजीआईएमएस का सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, न्यू चिन्योट कॉलोनी का इंटर्न एमबीबीएस, जनता कॉलोनी का व्यक्ति, सनसिटी का छात्र, श्रीनगर कॉलोनी का बिजनेसमैन, देव कॉलोनी दिल्ली स्कूल की टीचर, लाखनमाजरा की गृहिणी, गांधी कैंप की गृहिणी, पाडा मोहल्ला की महिला, आजाद गढ़ का दुकानदार, सेक्टर चार पीजीआईएमएस की महिला कर्मचारी, पटेल नगर में शौरी मार्केट का कर्मचारी, निंदाना की गृहिणी, हरी नगर का दुकानदार आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में युवक समेत दो लोगों ने तोड़ा दम
सलारा मोहल्ला के 60 साल के बुजुर्ग ने पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मरीज सांस लेने व बीपी की समस्या लेकर आया था। मरीज ने 14 सितंबर को उपचार के दौरान वार्ड नौ में दम तोड़ दिया था। वहीं एक अन्य युवक की कोरोना उपचार के दौरान मौत की डैथ हिस्ट्री मिलने का विभाग इंतजार कर रहा है। युवक की मौत की वजह कोरोना संक्रमण के साथ हार्ट अटैक का होना बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो युवक को महंगी स्पोर्ट्स कारों का काफी शौक था और शहर में खास चर्चाओं में रहा है। संक्रमण से युवक की मौत की सूचना ने लोगों को हैरान कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि युवक की डैथ हिस्ट्री अभी नहीं मिली है। डैथ हिस्ट्री आते ही इस मौत को जिले में हो रही मरीजों की मौत के डाटा में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed