फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्काईटेक मॉल में 10:35 पर आया भूकंप, 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

स्काईटेक मॉल में 10:35 पर आया भूकंप, 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 12 Apr 2019 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
स्काईटेक मॉल में 10:35 पर आया भूकंप, 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
रोहतक। स्काईटेक मॉल में वीरवार सुबह 10:35 पर भूकंप आया, इमारत में लोग फंस गए। इसके बाद यहां एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और करीब दो घंटे तक चले बचाव कार्य में इमारत से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हैरान होने की जरूरत नहीं है, यह कोई सच का भूकंप नहीं था बल्कि प्राकृतिक आपदा के वक्त बचाव कार्य के लिए एक मॉक ड्रिल थी। इसमें एनडीआरएफ के साथ ही पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, जिला रेडक्रास सोसायटी व सेंट जॉन एम्बुलेंस सहित स्थानीय एजेंसियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में इमारत में फंसे कुल 30 लोगों को भूमिगत तल, भू-तल, प्रथम तल, द्वितीय तल व टॉप फ्लोर से स्ट्रेचर, रस्सियाें व सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाला गया। पांच लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और 25 लोगों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाने का अभ्यास किया गया। विकटिम लोकेशन कैमरे का प्रयोग भी किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने ईटाें की दीवार को काटकर भी अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। भूकंप की सूचना मिलते ही सभी अधिकारी लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में स्थापित किए गए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) में पहुंचे। यहां से अधिकारी पुलिस लाइन ग्राउंड में बनाए गए स्टेगिंग एरिया में पहुंचे गए। यहां पर स्टेगिंग कमांडर ने उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत सभी टीमें संसाधनों सहित स्काईटेक मॉल पहुंची और मॉकड्रिल की गई।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के कमांडर पीके श्रीवास्तव ने कहा कि आपात स्थिति में बचाव कार्य सीखने के लिए मॉकड्रिल ही एक सशक्त माध्यम है। अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, डॉ. केएल मलिक व जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed