फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कूड़ा कलेक्शन शुल्क मामले में नया खुलासा : कांग्रेसी फंसे, पहले वित कमेटी फिर हाउस ने लगाई मोहर, दोनों जगह बहुमत

कूड़ा कलेक्शन शुल्क मामले में नया खुलासा : कांग्रेसी फंसे, पहले वित कमेटी फिर हाउस ने लगाई मोहर, दोनों जगह बहुमत

Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा कलेक्शन शुल्क मामले में नया खुलासा : कांग्रेसी फंसे, पहले वित कमेटी फिर हाउस ने लगाई मोहर, दोनों जगह बहुमत
फोटो सहित........
विज्ञापन

फ्लैग : शहरवासियों पर कूड़ा कलेक्शन शुल्क मामले में नया खुलासा
हेडिंग : कांग्रेसी फंसे, पहले वित्त कमेटी फिर हाउस ने लगाई मोहर, दोनों जगह बहुमत

: भाजपा पार्षदों ने उठाए सवाल, कांग्रेसियों की मिलीभगत से डाला गया पब्लिक पर बोझ
: कांग्रेसी बोले, पहले चाहे कुछ हुआ हो, अब प्रस्ताव रद्द भी वहीं कराएंगे
: मेयर बोली, आयुक्त से करेंगे प्रस्ताव लागू न करने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहरवासियों पर घर-घर से कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्ज वसूलने का प्रस्ताव कांग्रेसियों के लिए गले की फांस बन गया है। प्रस्ताव पास होता है तो भाजपा से ज्यादा कांग्रेसी पार्षदों को पब्लिक के सामने जवाब देना होगा। पहले वित्त कमेटी और फिर हाउस के अंदर प्रस्ताव पास किया गया, जहां कांग्रेसी पार्षदों का बहुमत है। अब कांग्रेसी पार्षद ही प्रस्ताव को रद्द करने के लिए बिगुल फूंक रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि पब्लिक पर बोझ नहीं पड़ने देंगे, चाहे दोबारा हाउस की मीटिंग बुलाकर प्रस्ताव रद्द करना पड़े।
बता दें कि नगर निगम की 20 मार्च को साल 2018-19 का बजट पास करने के लिए हाउस की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन के नाम पर बीपीएल परिवार से 5 रुपये तो सामान्य घरों से 40 से 50 रुपये तक का मासिक यूजर चार्ज वसूलने का प्रस्ताव रखा गया। जबकि होटल, रेस्टोरेंट, कांप्लेक्स, निजी अस्पताल सहित अन्य वर्गों के लिए यूजर चार्जर की राशि 4 हजार रुपये तक तय की गई। अब लोग पार्षदों से सवाल कर रहे हैं कि वे जब निगम को प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क, बिजली बिल के साथ, रजिस्ट्री के समय टैक्स देते हैं तो कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यह बोझ क्यों डाला गया। तीन माह बाद निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रस्ताव कांग्रेसी पार्षदों के गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन


मेयर की सहमति से आया प्रस्ताव
हाउस के अंदर कोई भी प्रस्ताव मेयर की अनुमति के बगैर नहीं रखा जा सकता। हाउस के अंदर कांग्रेसियों का बहुमत है। अब पब्लिक के प्रति जवाबदेही से बचने के लिए ड्रामा कर रहे हैं। दूसरा, इस तरह का शुल्क पहले पूर्व निगम आयुक्त विकास गुप्ता ने भी लगाया था, जो व्यावहारिक नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक खुराना, भाजपा पार्षद

स्लम एरिया के साथ ज्यादती
शहर के पाश इलाकों में तो अभी भी लोग निजी सफाई कर्मियों को कूड़ा कलेक्शन के नाम पर 50 रुपये तक देते हैं, लेकिन स्लम एरिया के लोगों पर इस तरह का टैक्स थोेपना गलत है। हाउस के अंदर जब प्रस्ताव आया, उस समय किसी भी पार्षद ने सवाल नहीं उठाया। रविवार को मीटिंग के बाद सोमवार को निगम आयुक्त को लिखित में पत्र देकर प्रस्ताव को रद्द करने की मांग करेंगे।
- रेनू डाबला, मेयर नगर निगम

नहीं पड़ने देंगे लोगों पर बोझ
हाउस के अंदर यूजर चार्ज का जो प्रस्ताव पास हुआ है, वह गलत है। लोगों के ऊपर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर बोझ नहीं पड़ने देंगे। रविवार को इसके लिए कांग्रेसी पार्षदों की मीटिंग होगी। सोमवार को निगम आयुक्त से मिलकर प्रस्ताव लागू न करने की मांग की जाएगी। इसके बाद एक सप्ताह का नोटिस देकर हाउस की मीटिंग बुलाकर प्रस्ताव रद्द कर दिया जाएगा।
- अनिल कुमार, कांग्रेसी पार्षद वार्ड नंबर 19

पहले होना चाहिए था प्रस्ताव पर मंथन
मेयर की जिम्मेदारी है कि आम पब्लिक पर इस तरह का बोझ डालने से पहले सभी पार्षदों की मीटिंग करके मंथन करती। दूसरा जब वे हाउस की मीटिंग में पहुंचे, बजट को लेकर प्रस्ताव पास हो चुका था। यूजर चार्ज के प्रस्ताव को रद्द किया जाए।
- संजय सैनी, कांग्रेसी पार्षद वार्ड नंबर 13

मेयर से मैंने बजट का मांगा था ब्यौरा, डीटीपी बीच में आ गए
हाउस के अंदर मैंने मेयर रेनू डाबला से बजट का पूरा ब्यौरा मांगा था। कहा था कि वे बजट की बारीकियों से पार्षदों को अवगत कराए, लेकिन डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बीच में आ गए। उस समय जल्दबाजी में प्रस्ताव पढ़ दिया गया। अब लोग फोन करके आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं। इस प्रस्ताव को रद्द किया जाए।

- बलराज उर्फ बल्लू, इनेलो पार्षद वार्ड नंबर 9

पैसे लेकर सुविधा देना गलत
हाउस के अंदर जब बजट पास किया गया, उस समय वे नहीं आए थे। जाम के चलते रास्ते में फंस गए। पता नहीं चला कि कब यूजर चार्ज के नाम पर प्रस्ताव पास हो गया। पब्लिक के ऊपर बोझ नहीं डालना चाहिए। पैसे लेकर कूड़ा कलेक्शन करना गलत है। प्रस्ताव रद्द होना चाहिए।
- अशोक भाटी, डिप्टी मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed