फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेवाड़ी में सरकार और संगठन का काम 50-50 : मनोहर लाल

रेवाड़ी में सरकार और संगठन का काम 50-50 : मनोहर लाल

Tue, 05 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में सरकार और संगठन का काम 50-50 : मनोहर लाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेवाड़ी में सरकार और संगठन के काम को न तो ठीक कहा और न ही बेकार, लेकिन यहां बहुत स्कोप होने पर काम करने की बड़ी जरूरत बताई। सोमवार को यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने यह बात कही। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं, निगरानी समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में सीएम कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आए। उन्होंने इसके लिए कार्य करने की भी बात कही। सचिवालय में हुई बैठक में आधे पदाधिकारी भी नहीं पहुंचे। बैठक में अपेक्षित 240 सदस्यों में से करीब 127 सदस्य ही मौजूद रहे। इनमें से जिला पार्षद 18 में से पांच, मंडल अध्यक्ष नौ में से पांच एवं नगर पार्षद 31 में से 11 पहुंचे। इस पर सीएम ने कहा कि जब संगठन में उदासीनता तो पार्टी कहां हैं। सीएम ने बाकायदा हाथ उठवाकर सभी की गिनती भी की।

अनुशासन तोड़ने की नहीं जरूरत
बैठक को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि पार्टी में अनुशासन तोड़ने वाले की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रचार-प्रसार और सूचना के आदान-प्रदान के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर वट्सएप्प ग्रुप बनाएं, ताकि त्वरित रूप से कार्यकर्ताओं को सूचना मिल सके। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मंडल एवं जिला स्तर पर सरकार की फीडबैक ली। जहां कहीं भी कमी महसूस की गई उसे सुधारने के सुझाव दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरपालिका, जिला परिषद और ब्लाक समिति के आय के स्रोत बढ़ाने के लिए निर्णय लिया जाएगा ताकि इनको विकास कार्य करवाने के लिए निर्भर न रहना पड़े। निगरानी समिति के सदस्य अपना कार्य पारदर्शिता और ईमानदारी से करते हुए आमजन की पैरवी करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली, पेयजल, सड़क के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया कि इसके लिए सरकार गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा प्रदेेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल, जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक रणधीर सिंह, विक्रम सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला महामंत्री प्रीतम सिंह चौहान, अमित यादव, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, जिला प्रमुख मंजू बाला, प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ सतीश खोला, महाबीर यादव, भाजपा के जिला-मंडल के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


सीएम मनोहर लाल ने जब सुबह काउंटिंग की तो उस समय 240 में से 140 ही पदाधिकारी पहुंचे थे। लेकिन आधे घंटे बाद ही यह संख्या 190 हो गई, इसलिए सीएम साहब ने डायरी में भी गुड वर्क लिखा है। - योगेंद्र पालीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed