{"_id":"596a891b4f1c1b854e8b4696","slug":"121500154139-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने ट्रक के चालक और परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने ट्रक के चालक और परिचालक को पीटा
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने ट्रक के चालक और परिचालक को पीटा
चरखी दादरी।
गांव मंदौली के समीप ट्रक चालक-परिचालक के साथ बाइक सवारों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ट्रक सवारों ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बलकरा निवासी ट्रक चालक रणसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव निवासी अपने साथी के साथ यमुना घाट के लिए चला था। मंदौली गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक रुकवा लिया। रणसिंह का आरोप है कि उक्त युवकों ने उन दोनों के साथ मारपीट भी की। पीड़ित रणसिंह का कहना है कि इस दौरान उनके आठ हजार रुपये भी जमीन पर गिर गए, जिन्हें हमलावर युवक उठाकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर भुंडे व सुरेंद्र सहित तीन पर नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।