फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   धनवंतरी ट्रस्ट में फिर जुटी महिलाओं की भीड़

धनवंतरी ट्रस्ट में फिर जुटी महिलाओं की भीड़

Wed, 27 Mar 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
धनवंतरी ट्रस्ट में फिर जुटी महिलाओं की भीड़
रोहतक।
विज्ञापन

सस्ते अनाज के लिए बजरंग भवन मंदिर के पास 15 दिन पहले हुई भगदड़ में वृद्धा की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि मंगलवार को फिर महिलाओं की भीड़ वहां पहुंच गई। महिला की मौत के मामले में आरोपी समाज सेवी मोहित धनवंतरी के कार्यालय में करीब 250 से ज्यादा महिलाओं के पहुंचने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। थाना प्रभारी ने यहां के माहौल का जायजा लेते हुए वीडियो व फोटो के रूप में साक्ष्य जुटाए। पुलिस करीब चार घंटे कार्यालय के बाहर तैनात रही। बाद में महिलाएं खाना खा कर लौट गई। इस दौरान आरोपियों ने मीडिया ही नहीं सीआईडी तक को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
मंगलवार सुबह पुलिस को बजरंग भवन मंदिर के पास महिलाओं की भीड़ होने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस तुरंत वहां पहुंची। यहां 15 दिन पहले हुई महिला की मौत मामले में आरोपी मोहित धनवंतरी के कार्यालय में ये महिलाएं इकट्ठा हुई। महिलाएं यहां करीब चार घंटे रही। इस दौरान इलाका थाना प्रभारी के अलावा किसी भी बाहरी व अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। थाना प्रभारी ने यहां का माहौल अपने मोबाइल में कैद किया। कुछ फोटो लिए और चले गए। उन्होंने भी इस बारे में कुछ कहने से परहेज बरता है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, अनाज के लिए हुई भगदड़ में वृद्धा की मौत मामले में आरोपी खुद की बेगुनाही को लेकर उपायुक्त से मिलने की तैयारी में थे। इसके लिए महिलाओं को हथियार बनाने की बात कही जा रही है। इनके प्रदर्शन के बीच वे सुरक्षित जाकर घर लौट सकते थे। हालांकि इस बात की केवल चर्चा रही, किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। थाना प्रभारी के लौटने के बाद भी उनके जवान मोहित के अस्पताल व कार्यालय के बाहर चार घंटे तक खड़े रहे। बाद में महिलाएं खाना खाकर वहां से चली गई। चर्चा है कि अब वीरवार को ये फिर इकट्ठा होंगे और उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। इस बारे में जब कार्यालय में जाकर मामले में आरोपियों से बात करने का प्रयास किया गया तो बाहर खड़े व्यक्ति ने अंदर जाने से रोकते हुए मिलने का समय नहीं होने की बात कह कर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बजरंग भवन मंदिर के पास एक संस्था 11 मार्च को लोगों में सस्ता राशन बांट रही थी। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी आए थे। कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक वृद्धा की मौत हो गई। इस मामले में मोहित धनवंतरी व उसके पिता सत्यनारायण आरोपी हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस भी दर्ज किया है। पहले पुलिस ने केस सामान्य धाराओं के तहत दर्ज कर दिया। बाद में गैर जमानती धारा के तहत केस दर्ज किया गया। इस केस में आरोपियों की थाने में ही जमानत ले ली गई थी। पुलिस इस केिस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed