फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लाखनमाजरा सरपंच मामला

लाखनमाजरा सरपंच मामला

Tue, 26 Mar 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
लाखनमाजरा सरपंच मामला
रोहतक।
विज्ञापन

सेना स्कूल में बेटे को पढ़ाने व सेना में होने का लाभ दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस काम में लाखनमाजरा के दो पूर्व सरपंचों समेत सात लोगाें ने फर्जी विवाह व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर घालमेल किया। सैनिक व उसकी पत्नी की हत्या के बाद सेना की ओर से की गई जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसमें लाखनमाजरा के पूर्व सरपंच जगपाल, धूप सिंह, रणबीर राठी, उसकी पत्नी कमला, उसके बेटे अनिल, अनिल की पत्नी सोनिया उर्फ रानी, अनिल के भाई संजय राठी का नाम सामने आया। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
दादरी के समसपुर की रेणु ने महिला आयोग को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि उसकी बहन स्वर्गीय निको रानी की शादी वर्ष 2013 में सेना के जवान सुनील राठी से हुई। इस शादी से उसकी बहन को एक लड़की पैदा हुई। बाद में निको रानी की हत्या हो गई। इसके कुछ दिन बाद ही उसके पति सुनील राठी की भी हत्या हो गई। हत्या की जांच से संबंधित केस पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में भी विचाराधीन है। सुनील की मौत के बाद सेना के अधिकारी उनके पिता के पास आए और उन्होंने परिवार व बच्चों की जानकारी जुटाई। पिता ने सेना अधिकारियों को निको रानी व सुनील राठी की एक बेटी युविका के बारे में जानकारी दी। सेना अधिकारियों ने उनके पिता को बताया कि सेना के रिकार्ड में सुनील राठी के दो बच्चे दर्ज हैं। इस पर पिता को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ।
विज्ञापन

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना लेने के लिए एक शिकायत अभिलेख कार्यालय, बिग्रेड ऑफ दी गार्ड्स मार्फत 56 एपीओ को दी। सूचना से पता चला कि सेना के रिकार्ड के अनुसार सुनील राठी ने दो शादियां कर रखी थी। उसके दो बच्चे रिकार्ड में दर्ज पाए गए। सुनील ने निको रानी के अलावा एक अन्य महिला से शादी की थी। उसका दूसरी महिला के साथ फोटो भी मिला। यह महिला अपना नाम बदलकर रह रही है। सुनील राठी ने पूर्व सरपंच धूपसिंह के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते सोनिया नाम की महिला की शादी उसके साथ होने का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दिया। इसके बाद सरपंच बने जगपाल ने सोनिया का मृत्यु प्रमाण पत्र बतौर सरपंच तसदीक किया। जबकि यह महिला अभी जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि सुनील राठी ने उसकी बहन के अलावा केवल एक शादी जींद की लड़की से की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वर्ष 2013 में सुनील की शादी नीको रानी से हुई। सोनिया ने अपने बेटे को सुनील का बताते हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर आर्मी स्कूल में दाखिला दिलवाया। सेना की जांच में यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। जांच के बाद इस लड़के को बतौर सुनील का बेटा सेना के रिकार्ड से अयोग्य घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, लाखनमाजरा के पूर्व सरपंच जगपाल, धूप सिंह, रणबीर राठी, उसकी पत्नी कमला, उसके बेटे अनिल, अनिल की पत्नी सोनिया उर्फ रानी, अनिल के भाई संजय राठी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed