{"_id":"5b7ed03342c79246773ea90d","slug":"11535037491-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीआई के मानक समानांतर विदेशी डेंटल कॉलेजों की मानक परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीआई के मानक समानांतर विदेशी डेंटल कॉलेजों की मानक परीक्षा का परिणाम जारी
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीआई के मानक समानांतर विदेशी डेंटल कॉलेजों की मानक परीक्षा का परिणाम जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। 29 जुलाई को पीजीआईएमएस के पीजीआईडीएस में आयोजित डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से विदेशी डेंटल कॉलेजों के शिक्षण मानक का आकलन करने के लिए पीजी डॉक्टरों की परीक्षा ली गई। इसका परिणाम संस्थान ने वीरवार को देर रात ऑनलाइन जारी कर दिया। परीक्षा में ओमान, साऊदी अरब, मनिला, चाइना, यूक्रे न, हांगकांग, पाकिस्तान, रोमानिया, नेपाल, फिलीपिंस आदि देशों से आए परीक्षार्थियों ने इसमें शिरकत की। सूत्रों की मानें तो इस परीक्षा का परिणाम तैयार करने और ऑनलाइन वेबसाइट पर डालने के लिए संस्थान ने कमेटी का गठन किया था। इस परीक्षा में 70 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और यह परीक्षा 59 ने दी थी। गौरतलब है कि इस परीक्षा का सफल आयोजन कराने का श्रेय पीजीआईडीएस व हेल्थ विवि की पूरी टीम को जाता है। इस तरह की परीक्षा संस्थान में पहली बार हुई है।