फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 पशु पीजी ओपी धनखड़

तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 पशु पीजी ओपी धनखड़

Tue, 27 Mar 2018 02:19 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 पशु पीजी ओपी धनखड़
गाय-भैंसों के लिए हरियाणा में शुरू होगी ‘पीजी’
विज्ञापन

- हाइराइज बिल्डिंगों में रहने वाले भी अब पाल सकेंगे अपनी गाय-भैंस
- शहरों में खोली जाएंगी डेयरी कम पीजी, इनमें अपनी गाय-भैंस रख सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा सरकार जल्द ही एक अनोखा कांसेप्ट लेकर आ रही है। पूरे प्रदेश में गाय भैंसों के लिए पेइंग गेस्ट (पीजी) खोले जाएंगे। जिसका फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो गाय-भैंस पालना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें रखने की जगह नहीं है। हालांकि इस अनोखी सेवा के बदले आपको एक निश्चित राशि पीजी संचालक को चुकानी होगी।
तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 के समापन के दौरान सोमवार को हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने प्रदेश सरकार की इस योजना की घोषणा की। कृषि मंत्री ने बताया कि अब हाइराइज बिल्डिंग में रहने वाले अपनी गाय-भैंस के शुद्ध दूध, दही और घी का स्वाद ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में दुधारू पशुओं के लिए डेयरी कांसेप्ट के साथ छोटे-छोटे पीजी खोले जाएंगे। इच्छा होने के बावजूद जगह की कमी की वजह से गाय-भैंस नहीं पाल पा रहे है लोग इन पीजी फायदा उठा पाएंगे।
विज्ञापन


- आप ही बताएंगे कि कैसा चारा आपकी गाय-भैंस खाएगी
अपनी गाय और भैंस खरीदकर जब आप पीजी में रखेंगे तो उसके चारा चुनने का हक भी आपका होगा। आप अपने पशु के हिसाब से जैसा चारा बताएंगे, वैसा ही चारा पशु को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोगों को उनकी गाय-भैंस का दूध सुबह और शाम घर तक पहुंचाया जाएगा
यहां तक कि दूध दूहने के लिए भी लोगों को आने की जरूरत नहीं है। पीजी कर्मी आपके पशुओं की देखभाल करने के साथ उनका दूध दूहेंगे और आपके घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed