{"_id":"5ab813ea4f1c1ba6768b7a5a","slug":"11522013162-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृ षि समिट 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृ षि समिट 1
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
पीजीटी की नौकरी छोड़ स्ट्राबेरी की खेती से सालाना एक करोड़ का टर्न ओवर
रोहतक।
स्ट्राबेरी की खेती कर रहे हिसार के गांव सहारवा निवासी सुरेंद्र सिंह का सालाना टर्नओवर एक करोड़ रुपये से भी अधिक है। वह मदर डेयरी समेत अन्य कंपनियों को डायरेक्ट स्ट्राबेरी सप्लाई करते हैं। अपने खेत में प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर स्ट्राबेरी के 18 से ज्यादा उत्पाद भी बना रहे हैं। लगभग 12 साल पहले स्ट्राबेरी की खेती शुरू की थी। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये से काम शुरू किया था और अब 10 एकड़ भूमि पर स्ट्राबेरी की खेती कर रहे हैं। काम चल निकलने पर 2009 में पीजीटी मैथमैटिक्स की नौकरी छोड़ दी।
---
एलोवेरा की खेती कर तीन मोटर मैकेनिक कमा रहे लाखों
रोहतक।
हिसार के रहने वाले तीन मोटर मैकेनिक एलोवेरा की खेती से हर साल लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। करीब पांच साल पहले एलोवेरा की खेती शुरू करने वाले संतलाल, मुकेश और राजा इस वक्त प्रति एकड़ सालाना 80 हजार से ज्यादा कमा रहे हैं। एलोवेरा की खेती से पहले से तीनों मोटर मैकेनिक थे। एक दिन उनके एक ग्राहक आबिद ने एलोवेरा की खेती के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने इसे शुरू किया। इतना ही नहीं उन्हें कभी अपने उत्पाद को बाजार में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी है। उनके खेत से ही कंपनियां एलोवेरा ले जाती हैं। एलोवेरा की खेती की खास बात है कि यह फसल किसी भी प्रकार की खराब से खराब भूमि में पैदा हो सकती है, एक बार लगने के बाद 10 वर्ष तक पैदावार होती है।