{"_id":"5ab7fd5d4f1c1b690e8b694a","slug":"11522007389-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी की उतारी नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी की उतारी नकल
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा का चुनावी रण जीतने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की नकल उतारी। अरविंद केजरीवाल ने स्टाइल से लेकर मुद्दे तक सभी कॉपी किए। अब आम आदमी पार्टी इसी स्टाइल को अपनाकर भाजपा को 2019 में हराना चाहती है। उन्होंने लोगों से मोदी स्टाइल में पूछा कि हरियाणा को अच्छे स्कूल चाहिए कि नहीं चाहिए, आम आदमी पार्टी को चुनाव लड़ना चाहिए कि नहीं चाहिए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में आयोजित आप की रैली को संबोधित कर रहे थे।
केजरीवाल का भाषण भारत माता के जयकारे के साथ शुरू हुआ। पीएम मोदी जिस एरिया में भाषण देते हैं, उसी एरिया के साथ अपना संबंध बताकर सीधा जुड़ने का प्रयास करते हैं। केजरीवाल ने भी उसी तरह से हिसार को अपनी जन्मभूमि, स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी का जिक्र कर लोगों से भावनात्मक तौर पर जोड़ने का प्रयास किया। पीएम मोदी की तरह जनता से पूछा, बताओ जी! कौन-कौन इस खट्टर सरकार से परेशान हैं। जरा हाथ खड़े कर बताओ। अच्छा अब वे लोग हाथ खड़ा करें, जो इस सरकार सुखी हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल ने पूर्व की हुड्डा सरकार के बाद खट्टर सरकार को भी घेरा। केजरीवाल ने पीएम मोदी स्टाइल में पूछा, बताओ! सरकारी स्कूल अच्छे होने चाहिए कि नहीं चाहिए। नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन का वादा किया था कि नहीं किया था। आम आदमी पार्टी को चुनाव लड़ना चाहिए कि नहीं चाहिए।