{"_id":"5ab558854f1c1b21578b62d2","slug":"11521834117-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू उपभोक्ता को भेजा 26 लाख का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू उपभोक्ता को भेजा 26 लाख का बिल
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम का कारनामा :
दो किलोवाट घरेलू कनेक्शन का भेजा 26 लाख का बिल
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
घर का कनेक्शन, दो किलोवाट लोड और 26 लाख रुपये का बिल। कभी कोई सोच भी नहीं सकता। ये कारनामा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के गांव निंदाना के किसान को दो किलोवाट लोड का 26 लाख रुपये बिल भेज कर किया है।
बिजली का बिल देखते ही उपभोक्ता के होश उड़ गए। किसान ने जब इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों को कि तो उन्होंने तकनीकी गड़बड़ी होने की कहकर पल्ला झाड़ लिया। लेकिन किसान को विभाग की गड़बड़ी ठीक करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
उपभोक्ता जसमेर पुत्र राममेहर निवासी निंदाना का कहना है कि उसके घर में दो किलोवाट का लोड का बिजली कनेक्शन है। मई 2017 में विभाग की ओर से चालीस हजार का बिल भेजा गया था। उसके बाद अगस्त का बिल छब्बीस लाख रुपये भेज दिया गया। उसके बाद से बार बार निगम कार्यालय में बिल ठीक करवाने के लिए चक्कर लगाए जा रहे हैं। इस बारे मे निगम के उच्च अधिकारियाें को शिकातय दी तो उन्होने मीटर रीडर की गलती बता कर बिल को ठीक करने का आश्वासन दिया। लेकिन एक साल से भी अधिक का समय हो बीत जाने के बाद भी बिल ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि बिल ठीक करवाने के लिए कहां शिकायत की जाए।
विज्ञापन
जल्द बिल ठीक किया जाएगा : एसडीओ
एसडीओ सचिन दहिया ने कहा कि तकनीकी गलती के कारण 26 लाख रुपये का बिल भेजा गया है। अभी तक मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही उपभोक्ता का बिल ठीक किया जाएगा। उपभोक्ता के मीटर की रीडिंग दोबारा से चेक की जाएगी। जो बिल बनेगा वही बिल लिया जाएगा।
23 एमएचएम 2 महम में छब्बीस लाख रुपये का बिल दिखाता