{"_id":"5a7f5e024f1c1baa1b8b6bc6","slug":"11518296578-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी संस्था के नए प्रधान बने धर्मवीर सिंह दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी संस्था के नए प्रधान बने धर्मवीर सिंह दहिया
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी संस्था के नए प्रधान बने धर्मवीर सिंह दहिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सैनी एजूकेशन सोसायटी के तीन साल बाद हुए चुनाव में प्रधान पद का ताज धर्मवीर सिंह दहिया के सिर सजा। कोलेजियम के 59 सदस्यों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। उनके प्रतिद्वंद्वी किशन सिंह को 41 वोट मिले। चुनाव में लगातार तीन बार से प्रधान रहे विजय सैनी के पूरे पैनल का सूपड़ा साफ कर बलजीत पैनल आगे रहा। पैनल जीतने से पूरी कार्यकारिणी एक तरफा बनी।
सोसायटी एक्ट 2012 के तहत चुने गए कोलेजियम के 100 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए प्रधान व कार्यकारिणी का गठन किया। सैनी हाई स्कूल में चुनाव अधिकारी की विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही डीजे पर संगीत लहरी छिड़ गई। उगता सूरज के निशान वाले पीले झंडे लगे वाहनों पर सवार लोग गुलाल उड़ाते हुए झूम उठे। स्कूल से नवनिर्वाचित प्रधान का विजयी काफिला शहर की सड़कों से होते हुए घर पहुंचा।
1.47 तक हुआ मतदान
संस्था के नए प्रधान व कार्यकारिणी चुनाव को लेकर कोलेजियम के सौ सदस्यों ने वोट डाले। इनमें से सचिव पद के लिए डाला गया एक वोट खाली रहा। गवर्निंग बॉडी मेंबर के लिए दो वोट रद हुए। गवर्निंग बॉडी मैंबर नंबर चार व छह के लिए दो उम्मीदवारों ने दोनों प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न पर निशान लगा दिया। इसके चलते इन्हें रद करना पड़ा। मतदान सुबह 11 बजे शुरु हुआ। प्रत्येक प्रत्याशी को 11 बैलेट दिए गए। इसके चलते मतदान में समय लगा। यही वजह रही कि दोपहर साढ़े बारह बजे तक होने वाला मतदान 1:47 मिनट तक चला। दोपहर साढ़े बारह बजे प्रशासन ने मतदान केंद्र सील कर दिया। इस दौरान अंदर वोट डालने पहुंचे कोलेजियम सदस्यों को अलग से पर्ची बनाकर दी गई। इन सभी को वोट डालने का समय दिया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहे समर्थक
संस्था चुनाव को लेकर बलजीत पैनल के समर्थक अपने नए प्रधान के स्वागत में घंटों खड़े रहे। पहले ही पीले रंग की झंडी लगे वाहन मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहे। मतगणना के दौरान हर पद के लिए पैनल प्रत्याशी की जीत पर जोरदार हूटिंग जारी रही। जीत के बाद वाहनों का काफिला नए प्रधान को उनके घर तक छोड़ने के लिए गुलाल उड़ाते हुए सड़क पर निकला पड़ा।
1951 में शुरू हुई संस्था
समाज में शिक्षा की अलख जगाने व जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सैनी संस्था की नींव 1951 से काफी पहले रखी गई थी। संस्था का पंजीकरण 1951 में हुआ। इसके बाद से सर्वसम्मति से समाज के प्रबुद्ध जन संस्था प्रधान चुनते रहे। संस्था में वर्ष 1999 से चुनाव की परंपरा शुरू हुई। वर्ष 2005 तक बलजीत सैनी संस्था के प्रधान रहे। इसके बाद विजयी सैनी भी लगातार तीन बार संस्था प्रधान रहे। वर्ष 2014 से 17 तक चुनाव नहीं हुए। विवादों के चलते चुनाव का मुद्दा अदालती पचड़े में फंसा रहा। अब अदालत ने नए नियमों के तहत चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इससे काफी कुछ बदला है। इसी में महिलाओं की भागीदारी भी सामने आई है।
4 महिलाएं चुनाव जीतीं, कार्यकारिणी में एक भी नहीं
संस्था के चुनाव मैदान में पहली बार सात महिलाएं उतरी। इनमें से चार ने शानदार जीत हासिल की। इसमें वार्ड 94 से रितुराज, वार्ड 62 से सुमन, वार्ड 63 से संतोष और वार्ड 81 से सविता शामिल है। ये सभी महिलाएं प्रधान व कार्यकारिणी गठित करने वाले बलजीत पैनल से हैं। इसके बावजूद एक भी महिला कोलेजियम सदस्य संस्था की कार्यकारिणी तक नहीं पहुंच पाई। इसकी वजह इनका पदाधिकारी या ऑफिसर बीयरर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ना बताया जा रहा है। कारण चाहे जो भी रहें, मगर महिलाओं को यहां बराबरी के दर्जे से अलग जरूर रखा गया है। भविष्य में संस्था को इस ओर चिंतन करना होगा।
चुनाव में इनका रहा विशेष योदान
संस्था के चुनाव कराने में प्रशासन का प्रयास सराहनीय रहा। इसमें एडीसी अजय कुमार, एसडीएम अरविंद मलहान, बीडीपीओ राजपाल चहल, ऑब्जर्वर वीरेंद्र हुड्डा, एडीसी के पीए सतबीर फौगाट, विश्वकर्मा स्कूल के शिक्षक राजरूप राठी, जाट स्कूल प्राचार्य रामभज, पोलंगी स्कूल के मुख्याध्यापक विजय शर्मा मुख्य हैं।
वर्जन :
सैनी संस्था चुनाव तीन साल बाद कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए शांतिपूर्वक व बगैर किसी विवाद के चुनाव संपन्न कराए गए हैं। अब कार्यकारिणी संस्था का कार्यभार संभाल कर यहां का काम काज देखेगी।
अरविंद मलहान, चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम।
वर्जन :
सैनी संस्था के नए प्रधान का चुनाव हो गया है। चुनावी की सारी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी रही। नियमानुसार पहले कोलेजियम का चुनाव किया गया। कोलेजियम सदस्यों ने मतदान के जरिए अपना प्रधान चुना। अब यही संस्था को आगे बढ़ाने का काम संभालेंगे।
- अजय कुमार, एडीसी, प्रशासक, सैनी एजूकेशन सोसायटी।
चुनाव एक नजर में
- सोसायटी एक्ट 2012 के तहत हुए चुनाव।
- 100 वार्डों से चुने गए कोलेजियम सदस्य।
- 17 उम्मीदवारों का चुनाव हुआ निर्विरोध।
- 83 उम्मीदवारों के लिए हुआ चुनाव।
- 4744 मतदाता हैं सैनी संस्था में।
- 17056 वोटर थे वर्ष 2011 में।
- 5151 वोटरों ने किया था आवेदन।
- 407 वोट प्रशासन ने किए थे रद।
- 3 साल में होता है संस्था का चुनाव।
- 16 जुलाई 2014 को गवर्निंग बॉडी का समय हुआ था पूरा।
- 24 सितंबर 2014 को नियुक्त किए गए प्रशासक।
यूं रहा पदाधिकारियों का चुनावी परिणाम
प्रधान
जीता : धर्म सिंह दहिया : वोट : 59 : निशान : उगता सूरज
हारा : किशन सिंह : वोट : 41 : निशान : तीर कमान
उपप्रधान
जीता : रोहताश सैनी : वोट : 57 : निशान : उगता सूरज
हारा : जिले सिंह : वोट : 43 : निशान : तीर कमान
सचिव
जीता : जगदीश सैनी : वोट : 58 : निशान : उगता सूरज
हारा : नवीन कुमार : वोट : 41 : निशान : तीर कमान
सह सचिव
जीता : जितेंद्र सैनी : वोट : 56 : निशान : उगता सूरज
हारा : धीरज सैनी : वोट : 44 : निशान : तीर कमान
कोषाध्यक्ष
जीता : बुधराम : वोट : 58 : निशान : उगता सूरज
हारा : मनीष सैनी : वोट : 42 : निशान : तीर कमान
यूं रहा गवर्निंग बॉडी का चुनाव
पहला सदस्य
जीता : राजपाल सैनी : वोट : 59 : निशान : उगता सूरज
हारा : मुकेश कुमार : वोट : 41 : निशान : तीर कमान
दूसरा सदस्य
जीता : गोबिंद राम : वोट : 57 : निशान : उगता सूरज
हारा : शमशेर सिंह : वोट : 43 : निशान : तीर कमान
तीसरा सदस्य
जीता : बलवंत सिंह सैनी : वोट : 58 : निशान : उगता सूरज
हारा : ओमप्रकाश : वोट : 41 : निशान : तीर कमान
चौथा सदस्य
जीता : विनोद सैनी : वोट : 59 : निशान : उगता सूरज
हारा : जोगिंदर लाल : वोट : 41 : निशान : तीर कमान
पांचवां सदस्य
जीता : राम करण : वोट : 58 : निशान : उगता सूरज
हारा : जोगिंद्र कुमार : वोट : 42 : निशान : तीर कमान
छठा सदस्य
जीता : अनिल सैनी : वोट : 58 : निशान : उगता सूरज
हारा : सतबीर सिंह : वोट : 41 : निशान : तीर कमान
विजय सैनी पैनल ने जताया समाज का आभार
सैनी एजूकेशन सोसायटी का चुनाव लड़ने वाले विजय सैनी पैनल के प्रत्याशियों एवं इससे जुडे़ सदस्यों ने सैनी समाज के लोगों का उनके पैनल को चुनाव में दिये गये समर्थन व सहयोग के लिए आभार जताया है। सोसायटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व गवर्निंग बॉडी के सदस्यों को भी नई जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए संस्था हित में कार्य करने की अपील की है। विजय पैनल से प्रधान पद के प्रत्याशी किशन सिंह कोच ने कहा कि सभी प्रत्याशी सोसायटी के विकास के मकसद को लेकर ही चुनावी मैदान में उतरे थे। वे जनादेश को स्वीकार करते हैं।