फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम ने बुलाई वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर धार्मिंक संगठन, व्यापारी नेता व सामाजिक संगठनों की मीटिंग

नगर निगम ने बुलाई वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर धार्मिंक संगठन, व्यापारी नेता व सामाजिक संगठनों की मीटिंग

Sat, 13 Apr 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने बुलाई वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर धार्मिंक संगठन, व्यापारी नेता व सामाजिक संगठनों की मीटिंग
रोहतक। शहर में वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को लघुसचिवालय में निगम पार्षद, धार्मिक व सामाजिक संगठन, व्यापारी नेताओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग बुलाई। आयुक्त ने साफ कहा कि एनजीटी की हिदायतों के तहत अगर कोई व्यक्ति कचरा फैलाता है या सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग नहीं करता तो निगम उस पर जुर्माना लगा सकता है। जवाब में, वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस पार्षद कदम सिंह अहलावत ने कहा कि लोगों पर जुर्माना लगाने से पहले उनको जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

सुबह लघु सचिवालय के सभागार में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 की अनुपालना में निगम आयुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में विशेष मीटिंग हुई। आयुक्त ने बताया कि कूड़ा निपटान नियमों की पालना के लिए बहुत सी गतिविधियां सुनिश्चित की गई है, जिनमें डोर टू डोर सौ प्रतिशत कूड़ा एकत्रित करना, स्रोत पर कचरे को अलग करना, कचरे का सौ प्रतिशत निपटान, गीले कूड़े का निपटान, स्वस्थ रखने के लिए पौधारोपण करना शामिल है। नियम 2016 की अनुपालना के उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


ये पहुंचे मीटिंग में
दोपहर बाद निगम आयुक्त द्वारा ली गई मीटिंग में बाबा कपिल पुरी, सुखा शाह, मेयर मनमोहन गोयल, निगम पार्षद राजू सहगल, कदम सिंह अहलावत, दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा, टिनू लूंबा, राजू भुटानी, बिट्टू सचदेवा, सोम मलिक, श्याम सुंदर नागपाल, श्याम सचदेवा, कपिल नागपाल, शुलभ गुगनानी व अशोक भांवरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed