{"_id":"5c672c3dbdec22739950cd85","slug":"111550265405-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी फैशन शो में रोहतक के कलाकारों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी फैशन शो में रोहतक के कलाकारों ने मचाई धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--शेयर में निशा के फोल्डर में
फोटो संख्या-- एनडी-14, एनडी-15, एनडी-16
एनडी-14--फोटो कैप्शन: सिन्धु घाटी सभ्यता के गढ़ मोठ में कैटवॉक करते रोहतक के कलाकार
एनडी-15--फोटो कैप्शन: हरियाणवी फैशन शो में पारंपरिक वेशभूषा दामण कुर्ते में रैंप पर जलवा बिखेरती रोहतक के मॉडल।
एनडी-16--फोटो कैप्शन: फैशन शो में बिलौनी में रई से दुध बिलौती कलाकार।
---
हरियाणवीं फैशन शो में रोहतक के कलाकारों ने देशी अंदाज में मचाई धूम
-रोहतक के कलाकारों लगातार पांचवी बार जीता ऑवरआल खिताब
-प्रदेश स्तरीय 19वें हरियाणवीं फैशन शो में प्रदेश के 77 मॉडलों ने दिखाई संस्कृति की झलक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणवीं फैशन शो में रोहतक के कलाकार जब देशी अंदाज में धोती कुर्ता और दामण पहनकर रैंप पर उतरे तो दर्शक देखते ही झूम उठे। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से सिंधु घाटी सभ्यता के गढ़ मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित हरियाणवीं फैशन शो में रोहतक के कलाकारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का मनवाया। हरियाणवीं फैशन शो के इतिहास में लगातार पांचवीं बार खिताब जीत कर रोहतक के मॉडलों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। राह ग्रुप की संस्कृति सह प्रभारी कविता लौरा की अगवाई में रोहतक के सात कलाकारों ने रोहतक का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने हुनर का जलवा बिखेरा। राह ग्रुुप के इस 19वें प्रदेश स्तरीय हरियाणवीं फैशन शो में हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, सिरसा, महेन्द्रगढ़, दादरी सहित 16 जिलों के 77 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रैंप पर वॉक करते हुए अपने जिलों को रिप्रेजेंट किया। इस कार्यक्रम में हरियाणवीं फैशन शो, लोकगीत गायन, रागनी गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियागिता में करनाल व कैथल की टीम को संयुक्त रुप से दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता का ऑवरआल खिताब रोहतक को मिला, जबकि दूसरा स्थान हिसार की टीम को मिला। प्रतियोगिता में चौथा स्थान झज्जर की टीम को मिला। हालांकि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिसार के मॉडल सब पर भारी पड़े।
---
120 मिनट में दिखा संस्कृति का हर पहलू
हरियाणवीं फैशन शो में प्रदेश के 16 जिलों से कुल 77 प्रतिभागी रैंप पर उतरे। जिनमें से 12 प्रतिभागियों ने जहां पुरानी पुरानी संस्कृति की झलक को रैंप पर उतारा, वहीं 20 प्रतिभागियों ने खेल, शिक्षा के साथ हरियाणा की आधुनिक उपलब्धियों को दर्शाने का प्रयास किया, 17 ने संस्कृति झांकी दशर्न तो शेष प्रतिभागियों ने ग्रामीण दिनचर्या को अपने-अपने अंदाज में दर्शाने का प्रयास किया। करीब 120 मिनट तक चले इस फैशन शो में हरियाणवीं संस्कृति दर्शन में पुराने समय की शादी-विवाह व खेत में जाते किसान, पनघट पर पानी भरती पनिहारी को सभी ने सराहा तो दुल्हे की पुरानी वेशभूषा में उतरे युवक व उसके बारातियों को भी दर्शकों के पलकों पर बैठाया।
---
देसी अंदाज में हुआ स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत भी विशेष अंदाज में ही किया गया। पहले जहां ठेठ देसी अंदाज में तिलक लगा कर गुड़ खिला कर मुंह मिठा करवाया गया, वहीं कार्यक्त्रस्म के दौरान स्वाहली व गुलगले के स्वाद से संस्कृति का रंग ओर गहरा व मिठा दिखाई दिया। इस दौरान मेहमानों को देसी घी से बने मालपुड़ों का जायका भी चखने को मिला।
विज्ञापन
---
विरासत व आधुनिकता का संगम
फैशन शो में न केवल पनघट पर पानी भरने वाली पनिहार से लेकर अखाड़ों में जोरआजमाईश करते पहलवानों को ही रैंप पर उतरा गया। बल्कि पुरानी विरासत के साथ-साथ प्रदेश की खेल, शिक्षा, समाजसेवा व दूसरे क्षेत्र की उपलब्धियों को भी रैंप के माध्यम से दर्शाया गया। इस दौरान हरियाणवीं संस्कृति व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहरों पर भी सबकी नजर रही। इसमें रई, बिलौनी, हस्त चलित चक्की, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, वस्त्र, पुराने सिक्के, पनघट, रहट, पुरानी झकड़ा गाड़ी, बैल दौड़ गाड़ी, बैल गाड़ी तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों में लोगों ने खूब रुचि दिखाई।