{"_id":"59a86c654f1c1b4d738b4a55","slug":"111504210021-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत
चरखी दादरी।
जिला प्रशासन की ओर से लावारिस गोवंश के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन क्षेत्र में गोवंशों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को भी दो गोवंश की मौत हो गई। इससे पहले भी पिछले दस दिनों में 12 गोवंशों की मौत हो चुकी है। लगातार गोवंश की मौत के मामले सामने आने से गोभक्तों में रोष है।
राजेश सोनी, विक्की सरूपगढ़, कुलदीप जुलानियां, शुभम शर्मा, मनोज सिंगला, राहुल जांगड़ा, संजीत धवन, महेंद्र रावलधी, अमन लांबा, देव जांगड़ा, सोनू फौगाट, धर्मेंद्र फौगाट ने बताया कि वीरवार को महेंद्रगढ़ रोड़ पर नई अनाज मंडी व नई सब्जी मंडी के निकट दो गोवंश की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद सूचना मिलने पर गोभक्त मौके पर पहुंचे और मृत गोवंशों को मिट्टी दी। गोभक्त रिंपी फौगाट ने बताया कि पिछले दस दिनों में 12 से अधिक गोवंश अलग-अलग हादसों में काल का ग्रास बन चुके हैं।