{"_id":"596a891e4f1c1b0b7d8b4967","slug":"111500154142-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की पानी की टंकियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की पानी की टंकियों की जांच
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की पानी की टंकियों की जांच
चरखी दादरी।
हरियाणा सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारियों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत विभाग की टीम शनिवार व रविवार को लोगों को डेगु, मलेरिया व चिकनगुनिया के लक्षण और बचाव के बारे में बताएगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशों पर अमल करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गीता निकेतन व शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर कर लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताएगी।
स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि शनिवार को दो स्कूलों में पानी की टंकी की जांच की गई। इसके बाद बच्चों व अध्यापकों को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों और अध्यापकों से आसपास के लोगों को भी इन बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अचानक तेज बुखार होना, सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द होना व आंखों के पिछले हिस्से में असहनीय दर्द होना मलेरिया के लक्षण है। इंद्रजीत ने बताया कि प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य टीम ड्राई-डे के रूप में मनाएगी। रविवार के दिन टीम घरों में जाकर लोगों को गंदे पानी में पनप से मच्छरों के बारे में बताया जाएगा।