फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   102 candidates filed nominations for Vishwakarma Education Society collegium elections

Rohtak News: विश्वकर्मा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेजियम चुनाव के लिए 102 ने किया नामांकन

Thu, 07 May 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
102 candidates filed nominations for Vishwakarma Education Society collegium elections
15-चुनाव अ​धिकारी राधेश्याम शर्मा को नामांकन पत्र सौंपते हुए 90 वर्षीय जयकिशन । संवाद
रोहतक। विश्वकर्मा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेजियम चुनाव के लिए कुल 102 ने नामांकन किया है। झज्जर रोड स्थित सोसाइटी के चुनाव अधिकारी कार्यालय में बुधवार को तीसरे दिन 63 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर सोसाइटी कार्यालय में नामांकन करने वाले बुधवार सुबह 9 बजे से की आने लगे। इनके आने का सिलसिला शाम तीन बजे तक जारी रहा। नामांकन पत्र दाखिल करने की तीन दिवसीय प्रक्रिया में अंतिम दिन ही सर्वाधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

हालांकि, सोसाइटी के लिए 120 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव किया जाना है लेकिन कुल नामांकन 102 की दाखिल हुए हैं। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नामांकन करने वालों के प्रमाण पत्रों व वार्ड सूची की जांच पड़ताल करने के बाद सूची को जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी के पास भेजा जाएगा। 4 मई से नामांकन शुरू होने के बाद पहले दिन 20 और दूसरे दिन 19 नामांकन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेड्यूल के अनुसार 10-11 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 14-15 मई को नाम वापसी हो सकेगी। 18 से 20 मई तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed