{"_id":"5aa585a84f1c1b27088b4a43","slug":"101520797096-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद मिलने पर लाइन मुंशी को शो कॉज नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद मिलने पर लाइन मुंशी को शो कॉज नोटिस जारी
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी से नदारद मिलने पर लाइन मुंशी को शो कॉज नोटिस जारी
चरखी दादरी।
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत शनिवार रात पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने पुलिस लाइन, झोझूकलां व ट्रैफिक पुलिस थाने सहित सभी पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें लाइन मुंशी गैर हाजिर मिला। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने उसे शो-कॉज नोटिस जार कर दिया है। इसके अलावा एक नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मियों के रिफ्लेक्टर जैकेट न पहने मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है।
रात करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों की तैनाती व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निकले। सबसे पहले वे सीसीआई परिसर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। यहां तैनात मुंशी ईएसआई नरेश कुमार ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। इस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शोकॉज (कारण बताओ) नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रावलधी टी-प्वाइंट नाके पर पहुंचे। यहां कर्मचारी अलर्ट तो मिले लेकिन दस में से दो कर्मचारी रिफ्लेक्टर जैकेट नहीं पहने हुए थे। पुलिस अधीक्षक ने उक्त पुलिस कर्मियों को फटकार लगाने के साथ भविष्य में ये लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पुलिस थाने पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट रुकने के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की लेकिन यहां कोई अनियमितताएं नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक झोझूकलां थाने पहुंचे। बता दें कि तीन-चार रोज पहले ही झोझूकलां में थाना खोला गया है। इस थाने में व्यवस्थाओं व कर्मियों की कार्यशैली से पुलिस अधीक्षक संतुष्ट नजर आए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रीडर सुरेंद्र दांगी भी उनके साथ थे।